Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्णिया-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का बदल गया शेड्यूल, अब 14 की जगह 16 जून को 6:30 बजे होगी रवाना 

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 11:41 PM (IST)

    Purnia Amritsar Special Train का शेड्यूल बदल गया है, अब यह 14 की जगह 16 जून को सुबह 6:30 बजे रवाना होगी, जबकि मधुबनी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन भी नियमित मार ...और पढ़ें

    ट्रेन पर चढ़ते यात्री। फोटो जागरण

    ट्रेन पर चढ़ते यात्री। फोटो जागरण

    HighLights

    1. पूर्णिया-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल बदला, अब 16 जून को प्रस्थान।

    2. मधुबनी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन अब नियमित मार्ग और समय पर चलेगी।

    3. जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर तीन ट्रेनें रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी।

    संवाद सूत्र, सहरसा। ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पंजाब जाने वाले यात्रियों के लिए प्रस्तावित विशेष ट्रेनों के परिचालन कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

    पहले 14 जून 2026 को शाम 06:00 बजे पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से अमृतसर के लिए चलने वाली Purnia Amritsar Special Train अब 16 जून 2026 को सुबह 06:30 बजे संचालित होगी।

    यह ट्रेन नियमित गाड़ी के मार्ग सिमरी बख्तियारपुर - खगड़िया– बेगूसराय–बरौनी –सोनपुर–हाजीपुर होते हुए अमृतसर के लिए जाएगी।

    इसी तरह, 14 जून 2026 को शाम 06:00 बजे मधुबनी से अमृतसर के लिए प्रस्तावित विशेष ट्रेन, जिसे पहले गाड़ी संख्या 15211 के मार्ग पर चलाया जाना था, अब नियमित गाड़ी संख्या 14673 के मार्ग एवं समयानुसार संचालित की जाएगी।

    दोनों विशेष ट्रेनों का समय एवं मार्ग संबंधित नियमित ट्रेनों के अनुरूप रखा गया है, जिससे यात्रियों को यात्रा की बेहतर सुविधा मिल सके।

    यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवाओं या निकटतम रेलवे स्टेशन से अपने ट्रेन के समय एवं मार्ग की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर लें। यह कदम यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने के लिए उठाया गया है।

    तीन ट्रेनों के निरस्त होने से स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़

    जोगबनी–कटिहार रेलखंड पर चलने वाली डीएमयू पैसेंजर ट्रेन, जोगबनी–सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा जोगबनी–कोलकाता चितपुर एक्सप्रेस तीनों ट्रेन का परिचालन 14 जून तक निरस्त रहने से कटिहार–जोगबनी रेलखंड इन दिनों यात्रियों की भारी परेशानी का केंद्र बन गया है।

    एक ओर स्टेशनों पर यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ है, तो दूसरी ओर पर्याप्त रेल सुविधाओं का अभाव यात्रियों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है।

    किस वजह से हुई परेशानी?

    जानकारों की मानें तो इस रेलखंड पर आज तक एक भी ईएमयू (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) रैक के साथ ट्रेन का परिचालन नहीं होना समस्याओं की मुख्य वजह है।

    जोगबनी–कटिहार रेलखंड पर चलने वाली डीएमयू पैसेंजर ट्रेन संख्या 75745/75746, जोगबनी–सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा जोगबनी–कोलकाता चितपुर एक्सप्रेस का परिचालन 11 से 14 जून तक निरस्त था। हालांकि चितपुर एक्सप्रेस का परिचालन कटिहार से कोलकाता के बीच जारी रखा गया है।

    खबरें और भी

    ट्रेनों के निरस्त होने से स्टेशन परिसरों और प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है एवं यात्री भेड़ बकरियों की तरह यात्रा को करने को मजबूर हैं। वही प्रतिदिन दर्जनों यात्री ट्रेन यात्रा से वंचित होकर सरकारी सिस्टम को कोसने को मजबूर हैं।

    इस गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए अररिया जिला चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष मूलचंद गोलछा,सचिव राकेश रोशन, कटिहार मंडल रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य बच्छराज राखेचा एवं रेल यात्री संघ के चंदन भगत ने रेल प्रशासन से अविलंब हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से यात्रियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए स्थायी समाधान निकालने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- Gopalganj Railway News: अब घर के पास रुकेगी सूरत वाली ट्रेन, दीघवा दुबौली स्टेशन को मिला बड़ा तोहफा

    यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में जमालपुर रेलवे जंक्शन पर 3 घंटे तक लेट चल रही हैं कई प्रमुख ट्रेनें, प्लेटफॉर्म पर मची चीख-पुकार!