विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व सांसद आनंद मोहन को पेरोल मिलने पर जाप सुप्रीमो पप्‍पू यादव की आयी पहली प्रतिक्रिया, कह दी यह बड़ी बात

By Jagran NewsEdited By: Dilip Kumar shukla
Published: Sun, 06 Nov 2022 11:47 AM (IST)

जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने कहा कि पूर्व सांसद आनंद मोहन को अब रिहा ...और पढ़ें

होमगार्ड अभ्‍यर्थी से मिलने आए थे पप्‍पू यादव। कहा कि आनंद मोहन को रिहा कर देना चाहिए।
होमगार्ड अभ्‍यर्थी से मिलने आए थे पप्‍पू यादव। कहा कि आनंद मोहन को रिहा कर देना चाहिए।

संवाद सूत्र, सहरसा। बिहार राजनीति : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि पूर्व सांसद आनंद मोहन को पेरोल नहीं उनकी रिहाई होनी चाहिए। आनंद मोहन राजनीतिक व्यक्ति हैं और उन्हें बिना परिस्थिति को ध्यान में रखकर आजीवन कारावास की सजा दी गई। वर्षों से जेल में बंद हैं। उनकी जरूरत समाज व परिवार को है। जेल से रिहाई होने पर वो अपनी ऊर्जा को फिर से सामाजिक जीवन में लगाएंगे।

शनिवार की रात स्टेडियम के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे व परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए आनंद मोहन को पेरोल मिलने से उन्हें आंतरिक खुशी हुई है। सरकार उनकी रिहाई के दिशा में आवश्यक कदम उठाएं।

डिप्टी सीएम को करना चाहिए मां तारा का दर्शन

पूर्व सांसद ने इंटरनेट मीडिया पर डिप्टी सीएम द्वारा मां उग्रतारा स्थान महिषी नहीं जाने की बातें वायरल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें निश्चित रूप से वहां जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेताओं को इसकी जानकारी देनी चाहिए। वैसे, सरकारी कार्यक्रम था। खासकर प्रशासन को इसकी जानकारी देनी चाहिए। मां उग्रतारा स्थान शक्तिपीठ हैं। वहां बिना गये भी लोग अपनी श्रद्धा को समर्पित करते हैं। प्रशासन ने उन्हें गुमराह किया। प्रशासन पर कार्रवाई होनी चाहिए। सिर्फ उपमुख्यमंत्री की आलोचना नहीं करनी चाहिए। वो जानबूझकर ऐसा नहीं कर सकते हैं।

होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए अधिकारियों से की बात

जाप सुप्रीमो ने होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए सदर एसडीओ, होमगार्ड कमांडेंट से बात की। कमांडेंट द्वारा बताया कि रिक्ति के अनुरूप बहाली कर ली गई है। उनके यहां फिलहाल रिक्ति नहीं है। जिस कारण बहाली नहीं की गई। हालांकि अभ्यर्थियों का कहना था कि रिक्ति के आलोक में जिनकी बहाली नहीं हो पाई है उन सभी को बहाल किया जाय। पूर्व सांसद ने इस दौरान एसडीओ से पहल करने को कहा। बाद में भूख हड़ताल तोड़ने का भी आग्रह किया। जबकि सिविल सर्जन से बात कर समुचित व्यवस्था करने को कहा। मौके पर जाप जिलाध्यक्ष रंजन यादव, जाप नेता शशि यादव, समीर पाठक, सुनील यादव, गणेश यादव, पंकज यादव, बबलू, चंद्रगुप्त आदि मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।