विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार सरकार का तोहफा, सहरसा में 975 भूमिहीन परिवारों को मिलेगा सरकारी जमीन का मालिकाना हक

Published: Wed, 12 Aug 2026 05:49 PM (IST)

सहरसा जिले में स्वतंत्रता दिवस तक 975 भूमिहीन परिवारों को सरकारी भूमि का पर्चा दिया जाएगा। अभियान बसेरा के तहत ...और पढ़ें

सहरसा में 975 भूमिहीन परिवारों को मिलेगा सरकारी जमीन का मालिकाना हक (AI Generated Image)

सहरसा में 975 भूमिहीन परिवारों को मिलेगा सरकारी जमीन का मालिकाना हक (AI Generated Image)

HighLights

  1. स्वतंत्रता दिवस 2026 तक 975 भूमिहीन परिवारों को लाभ।

  2. सरकारी भूमि का पर्चा मिलेगा, आवासीय अधिकार सुनिश्चित होगा।

  3. अभियान बसेरा के तहत प्रक्रिया तेज, सीओ मौनी बहन ने बताया।

संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिले के 975 पात्र भूमिहीन परिवारों को सरकारी भूमि का पर्चा दिया जाएगा। सरकार की ओर से निर्धारित लक्ष्य के तहत इन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

अभियान बसेरा के तहत चयनित परिवारों के बीच 15 अगस्त प्रस्तावित है। इस संबंध में सीओ मौनी बहन ने बताया कि भूमिहीन परिवारों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर से लेकर प्रखंड और पंचायत स्तर तक प्रशासनिक कवायद चल रही है।

संबंधित अधिकारियों और कर्मियों की ओर से भूमिहीन परिवारों को चिह्नित करने के साथ ही उपलब्ध सरकारी भूमि का सत्यापन किया जा रहा है। पात्र परिवारों की सूची तैयार करने और भूमि से संबंधित अभिलेखों की जांच की प्रक्रिया जारी है।

सीओ ने बताया कि अभियान के तहत वैसे परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है, जो भूमिहीन हैं और लंबे समय से सरकारी जमीन पर घर बनाकर रह रहे हैं। ऐसे परिवारों को चिह्नित करने के बाद जांच का उद्देश्य अभियान के तहत ऐसे पात्र परिवारों को सरकारी भूमि का लाभ पहुंचाना है, जिनके पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए पंचायत स्तर पर भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है और चिह्नित परिवारों के दावों का सत्यापन किया जा रहा है।

सीओ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर पर्चा वितरण के माध्यम से पात्र परिवारों को आवासीय भूमि का अधिकार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जएगी। प्रशासन की ओर से लक्ष्य के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बिहार में जमीन मालिकों को राहत, सरकार खुद करेगी मृत रैयतों की जमाबंदी अपडेट; ऑनलाइन होगा नामांतरण