बिहार सरकार ने सुन ली छात्रों की गुहार, सहरसा के 158 स्कूलों में बनेंगे नए शौचालय
सहरसा जिले के प्रारंभिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए 4.5 करोड़ रुपये की लागत से 158 नए शौचालय बनाए जाएंगे। ...और पढ़ें

सांकेतिक फोटो
HighLights
सहरसा के 158 प्रारंभिक स्कूलों में बनेंगे नए शौचालय।
परियोजना की लागत 4.5 करोड़ रुपये, टेंडर प्रक्रिया पूरी।
छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग आधुनिक सुविधाएं होंगी।
संवाद सूत्र, सहरसा। जिले के प्रारंभिक स्कूलों में छात्र- छात्राओं के लिए विभाग सुविधाएं भी मुहैया करा रही है। छात्र- छात्राओं के लिए स्कूल परिसर में ही बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस वित्तीय वर्ष में 158 टायलेट बनाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए विभाग ने नियमानुसार टेंडर कर दिया है।
करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से जिले के सरकारी स्कूलों में शौचालय का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए विभाग ने संबंधित स्कूलोे को चिन्हित कर लिया है। चयनित किए गए हर स्कूल में एक एक शौचालय पानी की आपूर्ति सहित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
इन प्रारंभिक स्कूलों में छात्र- छात्राओं के लिए अलग- अलग शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें छात्रों के लिए 81 एवं छात्राओं के लिए 77 शौचालय का निर्माण होगा। जिले के वर्ग एक से 8वीं कक्षा वाले स्कूलोंं में छात्र- छात्राओं की संख्या के अनुसार अधिकांश स्कूलों में एक ही शौचालय रहने से विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी।
इसी शिकायत को दूर करने के लिए विभाग ने अब जिस विद्यालय में शौचालय की कमी है वैसे स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर शौचालय बनाया जाएगा। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम बीएसआईडीसी की देखरेख में स्कूलों में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
इसके लिए विभाग ने निर्धारित आवंटन उपलब्ध करा दी है। शौचालय निर्माण के लिए नियमानुकूल टेंडर की प्रक्रिया हो गयी है। संबंधित कार्य एजेंसी शीघ्र ही चिन्हित स्कूलों में शौचालय निर्माण का काम शुरू करेगी। शौचालय निर्माण के साथ ही पानी टंकी की भी समुचित व्यवस्था की गयी है। जिससे छात्र- छात्राओं को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
जिले के सरकारी स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिए प्राथमिकता के आधार पर स्कूलों को चिन्हित किया गया है। स्कूलाें में पहले से शौचालय रहने के बाद भी छात्र- छात्राओं की अधिक संख्या के आधार पर अतिरिक्त शौचालय का भी निर्माण किया जा रहा है। -रोहित रौशन, जिला शिक्षा पदाधिकारी
