विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saharsa News: सहरसा को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात, इस इलाके में जमीन चिह्नित; अधिग्रहण को लेकर जारी हुआ ऑर्डर

Published: Sat, 17 May 2025 06:32 PM (IST)

सहरसा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के सत्तर पंचायत में मेडिकल कॉलेज के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। राज्य सरकार ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. सत्तर में मेडिकल कॉलेज निर्माण को मिली स्वीकृति
  2. सरकार ने दी जमीन अधिग्रहण की मंजूरी

संवाद सूत्र, सत्तरकटैया (सहरसा)। बिहार के सहरसा जिले में सत्तरकटैया प्रखंड के सत्तर पंचायत में मेडिकल कॉलेज निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।

इसके लिए राज्य सरकार की ओर से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा सत्तर पंचायत में जमीन चिह्नित कर अधिग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

मेडिकल कॉलेज निर्माण होने से जहां क्षेत्र वासियों में खुशी है। वहीं प्रखंड समेत आसपास के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई में सहूलियत होगी।

अपर मुख्य सचिव ने जारी किया पत्र 

राज्य सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने पत्र जारी कर सत्तरकटैया के मौजा सत्तर, थाना संख्यां 173 के खाता संख्या 754 के विभिन्न खेसरा में कुल प्रस्तावित रकबा 21. 27 एकड़ गैरमजरुआ खास भूमि पर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माण हेतु स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना को निःशुल्क अन्तर्विभागीय हस्तान्तरण की स्वीकृति दी है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार साह ने बताया कि सत्तर पंचायत में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल निर्माण हेतु जमीन अधिग्रहण की स्वीकृति विभाग द्वारा दे दी गई है।

शीघ्र निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। प्रखंड प्रमुख सिंधु कुमारी ने राज्य सरकार को साधुवाद देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए प्रदेश जाना पड़ता था, लेकिन अब प्रखंड में कालेज होने पर एक ओर जहां मेडिकल की शिक्षा मिलेगी।

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: बिहार के 17 जिलों की हो गई बल्ले-बल्ले! नीतीश सरकार ने चुनाव से पहले कर दिया एक और बड़ा एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।