Sawan Kab Se hai 2026: कब शुरू होगा सावन का महीना? नोट कर लें चारों सोमवार की तारीखें
30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाला सावन महीना भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। इस दौरान सच्ची श्रद्धा से पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं ...और पढ़ें

30 जुलाई से शुरू होगा सावन का महीना। (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। भगवान शिव के आराधना का सावन महीना 30 जुलाई (Sawan Date 2026) को शुरू होगा। इस महीने आस्था, भक्ति और साधना का विशेष महत्व है। यह पवित्र महीना 28 अगस्त तक रहेगा।
आचार्य बमबम झा बताते हैं कि हिंदू पंचांग के अनुसार, यह चातुर्मास का दूसरा महीना होता है, जिसे आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना गया है। इस दौरान वातावरण भी भक्ति और उत्साह से सराबोर रहता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी काल में भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था।
क्यों खास है सावन का महीना?
कहा जाता है कि माता पार्वती ने शिवजी को पति रूप में पाने के लिए वर्षों तक कठोर तपस्या की थी, जिसके बाद उनकी मनोकामना पूर्ण हुई। यही कारण है कि सावन का महीना शिव-पार्वती के पावन मिलन और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि इस महीने में सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। सावन के सोमवार का महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है।
सावन के सोमवार (Sawan Somwar Date 2026)
सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त, दूसरा सोमवार 10 अगस्त, तीसरा सोमवार 17 अगस्त, चौथा सोमवार 24 अगस्त को होगा। इन दिनों में शिवभक्त विशेष रूप से व्रत रखते हैं और मंदिरों में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।