विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहेली के साथ BF से मिलने गई थी GF, गुस्से में प्रेमी ने कर दी हत्या; पुलिस के सामने कबूला जुर्म

Published: Mon, 17 Feb 2025 06:39 PM (IST)

सहरसा के जलई ओपी क्षेत्र में एक लड़की की हत्या कर दी गई और उसकी सहेली को घायल कर दिया ...और पढ़ें

डार्क ब्लू जैकेट पहने हुए पुलिस कर्मचारी के साथ सफेद रंग की शर्ट में गिरफ्तार आरोपित। फोटो- जागरण
डार्क ब्लू जैकेट पहने हुए पुलिस कर्मचारी के साथ सफेद रंग की शर्ट में गिरफ्तार आरोपित। फोटो- जागरण

HighLights

  1. प्रेमी ने चाकू घोंप प्रेमिका की कर दी हत्या, सहेली घायल
  2. मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हत्या की बात को किया स्वीकार
  3. दुष्कर्म की भी जताई जा रही है आशंका, छानबीन में जुटी है पुलिस

जागरण संवाददाता, सहरसा। जलई ओपी क्षेत्र में एक लड़की की हत्या कर उसकी सहेली को जख्मी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दुष्कर्म समेत अन्य बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है।

सदर थाना में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एक लड़की की हत्या व उसकी सहेली को जख्मी करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। लड़की की मां के बयान पर केस दर्ज करने के बाद एसपी द्वारा एसआईटी का गठन उनके नेतृत्व में किया गया।

एसआईटी में कौन-कौन?

एसआईटी में मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र पांडेय, महिषी थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, जलई ओपी प्रभारी ममता कुमारी व पुअनि अमित कुमार शामिल थे। गठित टीम द्वारा मुख्य आरोपी बहरौवा गांव के रामजतन पासवान के पुत्र संजय पासवान को गिरफ्तार किया गया। जख्मी महिला व आरोपित से पूछताछ की गई।

पूछताछ में यह बात सामने आई कि लड़की अपने प्रेमी से मिलने सहेली के साथ गई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर हुई बकझक में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी, जबकि लड़की की सहेरी के सिर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया गया। दुष्कर्म की बात भी सामने आई है। जिसपर छानबीन की जा रही है। मौके पर जलई ओपी प्रभारी ममता कुमारी व अन्य मौजूद थे।

पुलिस की जांच में मिले कई सुराग

जलई ओपी क्षेत्र में लड़की की हत्या व महिला को जख्मी करने के मामले में पुलिस गहन छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, हत्याकांड में घटनास्थल से पुलिस को एक घास काटने के उपयोग में लाए जाने वाला औजार (हंसुआ) जिस पर खून के निशान नहीं थे के अतिरिक्त कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। जिसे वैज्ञानिक जांच हेतु एफएसएल टीम अपने साथ ले गई।

आरोपित ने पूछताछ के दौरान बांस के फट्ठे से हत्या करने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार की है, जबकि यह बात कही जा रही है कि आरोपी ने प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया। जिसके चीखने की आवाज सुनकर उसकी सहेली वहां पहुंचकर बचाने का प्रयास करने लगी। जिससे नाराज आरोपी ने पहले उसके सिर पर बांस के फट्ठे से वार किया और फिर उसी फट्ठे को उसकी सहेली के चेहरे व गले में घुसेड़ दिया।

पहले भी आरोपित पर हो चुकी है पंचायत

  • आरोपित संजय पहले से शादीशुदा है। वो दो लड़कों और एक लड़की का पिता है। जानकारी के अनुसार, उसका लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब चार माह पूर्व भी ग्रामीणों ने आरोपित को महिला के घर से पकड़ा था।
  • ग्रामीण पंचायत में आरोपी पर एक लाख ग्यारह हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया था। आरोपित जिस ईंट भट्ठा पर मुंशी का काम करता था उससे भी जुर्माना भरने हेतु 50 हजार का कर्ज लिया था।

बांस का फट्ठा नहीं हुआ बरामद

पुलिस को घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त बांस का वो फट्ठा बरामद नहीं हो सका है। दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल व एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हो पाएगा। पुलिस द्वारा आरोपित के मोबाइल नंबर के सीडीआर निकलने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें- सलौना स्टेशन पर हंगामा, ट्रेन का दरवाजा नहीं खोलने पर नाराज यात्रियों ने जनसाधारण एक्सप्रेस में की तोड़फोड़

ये भी पढ़ें- स्कूल के कमरे में रात को महिला के साथ पकड़े गए शिक्षक, Video भी हो गया वायरल; गांव में जमकर मचा बवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।