Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिमरीबख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर क्यों खड़ी है क्षतिग्रस्त बोगी? 2 दिन पहले लगी थी आग, 1 ही प्लेटफॉर्म से चल रहीं ट्रेनें

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:57 AM (IST)

    समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन में आग लगने के दो दिन बाद भी सिमरीबख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर रेल परिचालन सामान्य नहीं हो पाया है, क्षतिग्रस्त इंजन और ब ...और पढ़ें

    सिमरीबख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी क्षतिग्रस्त ट्रेन

    सिमरीबख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी क्षतिग्रस्त ट्रेन

    HighLights

    1. सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन पर दो दिन बाद भी रेल परिचालन सामान्य नहीं।

    2. आग से क्षतिग्रस्त इंजन-बोगी प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर अब भी खड़ी।

    3. एक ही प्लेटफॉर्म से ट्रेनों का संचालन, रेलवे के लिए चुनौती।

    संवाद सूत्र, सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा)। समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन में सोमवार तड़के लगी आग की घटना के दो दिन बाद भी सिमरीबख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर रेल परिचालन पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका है। आग से बुरी तरह क्षतिग्रस्त इंजन एवं एक बोगी अब भी प्लेटफॉर्म संख्या-2 की लाइन संख्या-3 पर खड़ी है। इसके कारण उक्त लाइन पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह ठप है, जिससे स्टेशन की परिचालन व्यवस्था चरमरा गई है।

    एक ही प्लेटफॉर्म से संचालन बना रेलवे के लिए बड़ी चुनौती

    सिमरीबख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर कुल तीन रेल लाइनें एवं दो प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। आग की घटना के बाद प्लेटफॉर्म संख्या-2 से जुड़ी लाइन उपयोग से बाहर हो जाने के कारण रेलवे प्रशासन को अधिकांश ट्रेनों का संचालन प्लेटफॉर्म संख्या-1 से ही कराना पड़ रहा है।

    प्रतिदिन इस स्टेशन से बड़ी संख्या में पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही होती है। ऐसे में एक ही प्लेटफॉर्म से सभी ट्रेनों को गुजारना रेल अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। ट्रेनों की पासिंग, क्रॉसिंग, समयबद्धता और प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट को लेकर स्टेशन कर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है।

    क्षतिग्रस्त रैक हटाने की प्रक्रिया जारी, तकनीकी जांच के बाद खुलेगी लाइन

    रेलवे सूत्रों के अनुसार, आग से क्षतिग्रस्त इंजन एवं बोगी को ट्रैक से हटाने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। बुधवार को भी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों एवं तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और क्षतिग्रस्त कोच को हटाने के काम में जुटे रहे।

    खबरें और भी

    रैक हटाए जाने के बाद प्लेटफॉर्म संख्या-2 की लाइन का निरीक्षण और सुरक्षा जांच की जाएगी। इसके बाद ही इस लाइन को ट्रेनों के परिचालन के लिए दोबारा हरी झंडी दी जाएगी।

    यात्रियों को परेशानी न हो, इस पर रेलवे की नजर

    रेलवे अधिकारी लगातार स्टेशन की परिचालन व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा और ट्रेन मूवमेंट पर विशेष नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि लाइन दुरुस्त कर स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।