विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tejashwi Yadav: 'उम्र से भले ही बच्चा हूं... लेकिन जुबान का पक्का हूं'; सहरसा में दिखा तेजस्वी का अलग अंदाज

Published: Mon, 16 Dec 2024 07:38 PM (GMT+05:30)

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नाम ...और पढ़ें

'उम्र से भले ही बच्चा हूं... लेकिन जुबान का पक्का हूं'; तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
'उम्र से भले ही बच्चा हूं... लेकिन जुबान का पक्का हूं'; तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तेजस्वी ने कहा, अधिकारियों को लूट की छूट देने के लिए शुरू हुई है मुख्यमंत्री की यात्रा
  2. तेजस्वी बोले, मुद्दा से भटकाने के लिए मोदी सरकार ला रही 'वन नेशन वन इलेक्शन'

संवाद सूत्र, सहरसा। बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार के पास कोई विजन ही नहीं है। जिस प्रकार बिहार में पेपर लीक के बिना परीक्षा नहीं हो रही है, उसी प्रकार यह सरकार नकलची की तरह मेरे ही लकीर का पीछा कर रही है।

कहा, तेजस्वी यादव उम्र से भले ही बच्चा है, लेकिन जुबान का पक्का है। हम जो बोलते हैं, वहीं करते हैं। पहले जब हम नौकरी की बात करते थे तो नीतीश कुमार कहते थे - कहां से नौकरी लाएंगे। अब वो भी 20 लाख नौकरी देने की बात कर रहे हैं।

सोमवार को कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में सहरसा पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अपने ही जनता से मिलने के लिए मुख्यमंत्री दो अरब 25 करोड़ 78 लाख खर्च करने जा रहे हैं। इस यात्रा का कोई मतलब नहीं है। यह अधिकारियों को लूट की छूट देने की यात्रा है।

'सभी मंत्रियों को कामकाज छोड़कर...'

कहा, जब हम यात्रा पर निकले तो सरकार ने सभी मंत्रियों को कामकाज छोड़कर यात्रा पर उतार दिया, लेकिन वे लोग लोगों की समस्या सुन कहां रहे हैं। हम लोग लोगों की समस्या सुन रहे हैं। छात्रवृत्ति और बेरोजगारी भत्ता आदि के लिए भी विचार कर रहे हैं।

'बिहार में तो एक दिन में चुनाव करा लें...'

'वन नेशन वन इलेक्शन' के संबंध में कहा कि पहले बिहार में तो एक दिन में चुनाव करा लें। चुनाव आयोग के लिए उपचुनाव एक दिन में कराना संभव नहीं हो पा रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी को खर्च की चिंता हो रही है। मोदी सरकार ने विज्ञापन पर हजारों करोड़ खर्च तो किया, बताए कि काम क्या किया। यह सब मुद्दा को भटकाने के लिए कहा जाता है। सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की कोई चिंता नहीं है। बिहार की जनता के वोट से राज करते हैं और बिहार को विशेष पैकेज देना नहीं चाहते।

'हमारी सरकार में कोई पेपर लीक नहीं है'

कहा, जब मेरी सरकार बनेगी माय-बहिन मान योजना लाकर हर महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 2500 रुपये भेजेंगे। दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। दिव्यांग, विधवा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि को चार सौ से बढ़ाकर 1500 कर देंगे। हमारी सरकार में कोई पेपर लीक नहीं है। पूरे बिहार में फैले भ्रष्टाचार को तत्काल बंद किया जाएगा।

मौके पर पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैशर, विधान पार्षद डा. अजय कुमार सिंह, विधायक युसुफ सलाहउ्दीन, जिलाध्यक्ष मु. ताहीर, शांतनु बुंदेला, उप महापौर उमर हयात आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले PK का नया दांव, एक और बड़ा कार्यक्रम करने जा रही जसुपा; RJD और NDA की बढ़ सकती है टेंशन!

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस एक्टिव, डिप्टी CM पोस्ट को लेकर रखा पक्ष; 70 सीटों की डिमांड!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।