Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KK Pathak: 22 अधिकारियों समेत 4 शिक्षकों पर चला केके पाठक का चाबुक, DEO ने काटी इतने दिनों की काट ली सैलरी

    Updated: Fri, 10 May 2024 06:05 PM (IST)

    बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश का पालन नहीं करना 22 अधिकारियों को भारी पड़ गया। समस्तीपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने औचक नि ...और पढ़ें

    22 अधिकारियों समेत 4 शिक्षकों पर चला केके पाठक का चाबुक।
    22 अधिकारियों समेत 4 शिक्षकों पर चला केके पाठक का चाबुक।

    HighLights

    1. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर की कार्रवाई
    2. 22 अधिकारियों के साथ 4 शिक्षकों के वेतन में भी की गई कटौती

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश के आलोक में निरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है।

    निरीक्षण में लापरवाही बरतते हुए आदेश की अवहेलना के मामले में 22 कनीय अभियंता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, एमटी, जेएमटी, बीआरपी, डीआरपी के एक दिन के वेतन में कटौती की गई है। इसके अलवा, बिना सूचना स्कूल में अनुपस्थित रहने वाले दो शिक्षक और दो शिक्षिकाओं के वेतन में भी कटौती की गई है।

    समस्तीपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रत्येक दिन विद्यालय का निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है। 

    शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कनीय अभियंता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, एमटी, जेएमटी, बीआरपी, डीआरपी ने 6 और 7 मई को विद्यालय का निरीक्षण नहीं किया। इसे लेकर आदेश की अवहेलना करने को लेकर वेतन की कटौती की गई है।

    उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान 15 बिंदुओं पर जांच की जानी है। जिसमें बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई मुख्य है।

    7 मई को निरीक्षण नहीं करने पर इन 10 लोगों का कटा वेतन

    जिले के दलसिंहसराय प्रखंड अंतर्गत कनीय अभियंता सिद्धार्थ चंद्रा, जेएमटी उज्जवल कुमार देव, कल्याणपुर प्रखंड के मध्याह्न भोजन योजना के डीआरपी आशुतोष कुमार, खानपुर प्रखंड के कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार, शिवशंकर राम, मोरवा प्रखंड के कनीय अभियंता सतेंद्र कुमार के 7 मई को विद्यालय निरीक्षण नहीं करने पर वेतन कटौती की गई है।

    इसके अलावा, मध्याह्न भोजन योजना के बीआरपी प्रीतम प्रकाश, बीआरपी विष्णुदेव महतो, रोसड़ा प्रखंड के मध्याह्न भोजना योजना के बीआरपी सह डाटा इंट्री आपरेटर समशेरउद्दीन, मध्याह्न भोजना योजना के बीआरपी प्रमोद कुमार राय के 7 मई को विद्यालय निरीक्षण नहीं करने पर वेतन में कटौती की गई है।

    6 मई को निरीक्षण नहीं करने पर इन 12 लोगों का कटा वेतन

    विभूतिपुर प्रखंड के एएमटी सोनु कुमार, जेएमटी कौस्तूब रंजन, दलसिंहसराय प्रखंड के कनीय अभियंता सिद्धार्थ चंद्रा, जेएमटी उज्जवल कुमार देव, कल्याणपुर प्रखंड के कनीय अभियंता अरुण कुमार, खानपुर प्रखंड के कनीय अभियंता शिवशंकर राम, जितेंद्र कुमार के 6 मई को विद्यालय निरीक्षण नहीं करने पर वेतन कटौती की गई है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा, मोरवा प्रखंड के मध्याह्न भोजन योजना के बीआरपी प्रीतम प्रकाश, कनीय अभियंता सतेंद्र कुमार, बीआरपी विष्णु देव महतो, रोसड़ा प्रखंड के मध्याह्न भोजन योजना के बीआरपी प्रमोद कुमार राय, मध्याह्न भोजन योजना के बीआरपी सह डाटा इंट्री ऑपरेटर समशेरउद्दीन के 6 मई को विद्यालय निरीक्षण नहीं करने पर वेतन कटौती की गई है।

    बिना सूचना गैरहाजिर इन शिक्षकों का कटा वेतन

    बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहने के मामले में दो शिक्षक व दो शिक्षिका का एक-एक दिन का वेतन कटौती किया गया है। इसमें जिले के दलसिंहसराय प्रखंड मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की शिक्षिका पूजा कुमारी, रोसड़ा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चांदचौर की शिक्षिका अरबिया खातून, वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहिउद्दीनपुर के अमित कुमार रंजन, उच्च विद्यालय वारिसनगर के शिक्षक राजा राम चौरसिया शामिल है।

    यह भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में मिलेट्स की बहार, मोटे अनाज की खेती ने फिर पकड़ी रफ्तार; सरकार दे रही विशेष ध्यान

    Bihar News: देह व्यापार की सूचना पर रेस्ट हाउस में छापेमारी, चार गिरफ्तार; दो युवती बरामद