Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amarnath Yatra 2025: 3 जुलाई से शुरू होगी बाबा अमरनाथ की यात्रा, समस्तीपुर में तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 11:55 AM (GMT+05:30)

    समस्तीपुर में अमरनाथ यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। 3 जुलाई से शुरू होने वाली 37 दिनों की इस यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य ...और पढ़ें

    अमरनाथ यात्रा के लिए समस्तीपुर में मेडिकल फिटनेस टीम गठित
    अमरनाथ यात्रा के लिए समस्तीपुर में मेडिकल फिटनेस टीम गठित

    HighLights

    1. अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नोडल नामित
    2. यात्रियों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सदर अस्पताल से निर्गत किया जाएगा

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Amarnath Yatra 2025: बाबा अमरनाथ की यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। इस बार यह तीर्थयात्रा 37 दिनों तक चलने वाली है। इसके लिए यात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिले में श्रद्धालु मेडिकल और पंजीकरण कराने के लिए तैयार है। इस यात्रा के लिए फिटनेस प्रमाण पत्र की आवश्यकता भी होती है।

    स्वास्थ्य विभाग की तैयारी

    स्वास्थ्य विभाग अमरनाथ यात्रा पर भगवान शिव के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य परीक्षण की तैयारी में जुट गया है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सदर अस्पताल से निर्गत किया जाएगा।

    सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार चौधरी ने तीन चिकित्सा पदाधिकारी को इसके लिए नामित कर दिया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी को दी है।

    इन चिकित्सा पदाधिकारी की देखरेख में होगा स्वास्थ्य परीक्षण

    सिविल सर्जन कार्यालय के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विशाल कुमार को शामिल किया है। इसे अलावा सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष झा एवं डॉ. राम प्रवेश मंडल को भी रखा गया है।

    इसमें डॉ. विशाल का मोबाइल नंबर 9997120623, डॉ. संतोष का नंबर 8920680001 और डॉ. राम प्रवेश मंडल का नंबर 9570533533 जारी किया गया है, जिनकी देखरेख में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। सीएस ने तीनों चिकित्सक को निर्देशित किया है कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की भलीभांति जांच कर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र निर्गत करना है।

    खबरें और भी

    जांच व प्रमाणपत्र लेने में लगेगा एक दिन का समय

    अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले व्यक्ति के हृदय, सांस की क्षमता, आंख, घुटना, पैर, आंख की जांच डॉक्टरों की टीम करेगी। इस जांच में एक दिन का समय लगेगा। डॉक्टर पांच किलोमीटर पैदल चलने का अभ्यास करने की भी सलाह देते हैं, जिससे अमरनाथ यात्रा के दौरान पैदल चलने में परेशानी न हो।

    यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहने के साथ ही श्वसन प्रणाली मजबूत होनी चाहिए। इसके अलावा किसी भी प्रकार के फेफड़े व दिल की बीमारी से ग्रसित नहीं होने चाहिए।

    प्रतिवर्ष दर्जनों की संख्या लोग जाते हैं अमरनाथ यात्रा

    जिले में प्रतिवर्ष दर्जनों की संख्या में लोग बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं, यात्रा में पहाड़ पर चढ़ाई करनी पड़ती है। जहां कम ऑक्सीजन के साथ ही चढ़ाई के लिए व्यक्ति का स्वस्थ होना जरूरी है। ऐसे में वहां जाने के लिए व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है।

    ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जन को आदेश जारी किया है।

    ये भी पढ़ें

    Amarnath Yatra 2025 के लिए ऐसे कराएं एडवांस बुकिंग, 14 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन; पढ़ें क्या है प्रोसेस

    Jammu News: अमरनाथ यात्रियों की मुश्किल होगी आसान, अब भोजन की होगी बेहतर व्यवस्था