यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ऐसा होते ही नीतीश कुमार आजीवन CM बने रहेंगे', कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य ने गो माता को राजमाता का दर्जा देने की मांग की। उनका कहना है कि अगर ऐसा हो जाता है और गो हत्या बंद हो ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार में गो हत्या पर लगे प्रतिबंध, मिले राजमाता का दर्जा : अनिरुद्धाचार्य
- कथा में मौजूद जल संसाधन मंत्री से सीएम को कथा में आमंत्रित करने को कहा
संवाद सूत्र, सरायरंजन (समस्तीपुर)। सरायरंजन प्रखंड के उदयपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य ने गो माता को राजमाता का दर्जा देने की मांग की। कहा कि अगर गो माता को यह दर्जा मिल जाए और गो हत्या पूरी तरह से बंद हो जाएगी। जिस दिन बिहार में गो हत्या बंद होगी, बूचड़खाने को लाइसेंस मिलना बंद हो जाएगा। उस दिन से नीतीश कुमार आजीवन मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
उन्होंने कथा में बैठे बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस कथा में आमंत्रित करने को कहा। मंत्री से बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ से निजात पाने के लिए बड़ी नदी को छोटी नदियों से जोड़ने की अपील की।
'सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं'
इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि नदियों को जोड़ने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। कथा के दौरान अनिरुद्धाचार्य महाराज ने सेवा और धर्म का महत्व बताते हुए कहा कि सास-ससुर की सेवा नहीं करने वाले लोग अगले जन्म में चुड़ैल बन जाते हैं। सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है, इसलिए लोगों को सेवा कर धर्म कमाना चाहिए। बलि चढ़ानी है तो अपने अंदर की बुराइयों की चढ़ाएं।
'धृतराष्ट्र के पुत्र मोह के कारण...'
महाभारत के प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि धृतराष्ट्र के पुत्र मोह के कारण महाभारत हुआ। अगर पांडवों को उनका उचित हिस्सा दिया गया होता तो महाभारत से बचा जा सकता था। उन्होंने भाई-भाई के बीच बंटवारे में समान हिस्से की बात पर जोर दिया।
खबरें और भी
बिहार के लोगों से अपील की कि वे शराब और गुटखा का सेवन न करें। अगर बिहार के लोग इसे छोड़ दें तो इसके जैसा धनी राज्य कोई नहीं होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि शराब पीने वाले लोगों का घर कंगाल होता है जबकि शराब बेचने वालों का घर मालामाल होता है।