Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC CAPF में बिहार के अमन ने लहराया परचम, ऑल इंडिया 24वीं रैंक के साथ बने असिस्टेंट कमांडेंट

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:44 PM (IST)

    Bihar Student UPSC Success Story:अमन ने यूपीएससी CAPF 2025 परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 24वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमांडेंट का पद प्राप्त किया ह ...और पढ़ें

    अमन कुमार झा की फाइल फोटो। सौ: स्वयं

    अमन कुमार झा की फाइल फोटो। सौ: स्वयं

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, रोसड़ा (समस्तीपुर)। UPSC CAPF Result 2025: बिहार की माटी ने एक बार फिर देश में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। समस्तीपुर के रोसड़ा में तैनात भूमि सुधार उपसमाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा के होनहार पुत्र अमन कुमार झा ने यूपीएससी CAPF 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया 24वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है।

    परिवार में खुशी की लहर

    अमन कुमार झा का चयन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है। उनकी इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिजनों में खुशी का माहौल है, बल्कि स्थानीय प्रशासनिक महकमे और बुद्धिजीवियों में भी जश्न का माहौल है।

    सेना से जुड़ा परिवार

    देशसेवा और वर्दी का जज्बा अमन को विरासत में मिला है। उनके पिता आमोद कुमार झा भारतीय सेना के अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनका छोटा भाई आकाश कुमार झा भी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हैं।

    बचपन से वर्दी का सपना

    अपनी सफलता का पूरा श्रेय माता-पिता और पारिवारिक वातावरण को देते हुए अमन ने कहा कि बचपन से ही उनका सपना देश की सेवा करना और वर्दी पहनना था। देश सेवा का यही जज्बा उन्हें दिन-रात मेहनत करने की प्रेरणा देता रहा।

    खबरें और भी

    दिल्ली से उच्च शिक्षा

    अमन की प्रारंभिक शिक्षा देश के विभिन्न आर्मी स्कूलों से हुई, जिससे उनका अनुशासन मजबूत हुआ। इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्थित प्रसिद्ध जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान (Political Science) में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।

    राष्ट्रसेवा ही सर्वोपरि लक्ष्य

    मूल रूप से दरभंगा निवासी अमन के माता-पिता का मानना है कि राष्ट्र सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है। इस सफलता पर बेहद प्रसन्न माता-पिता ने आज के युवाओं से भी कड़ी मेहनत कर देश सेवा के क्षेत्र में आगे आने की अपील की है।