विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Bhumi Survey: जमीन मालिकों के सामने खड़ी हुई एक और समस्या, अब इस वजह से काट रहे ब्लॉक के चक्कर

Published: Mon, 14 Apr 2025 04:06 PM (GMT+05:30)

समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड में भूमि सर्वे को लेकर कई किसान जानकारी के अभाव में वंचित रह गए हैं। पंचायतों ...और पढ़ें

खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. भूमि सर्वे में डोर टू डोर अमीन नहीं पहुंच रहे हैं, भू स्वामियों में आक्रोश

संवाद सहयोगी, समस्तीपुर। कल्याणपुर प्रखंड के सभी 29 पंचायतों में भूमि सर्वे का काम शुरू हो गया है। प्रत्येक पंचायत में सर्वेयरों द्वारा अमीनों को काम सौंपा गया है, और इस सिलसिले में अमीनों ने पंचायतों में एक-दो बार बैठकें भी की हैं।

भूमि सर्वे की जानकारी का अभाव

बैठकों में, भू-स्वामियों को यह नहीं बताया गया कि उन्हें क्या करना है, और दस्तावेज उपलब्ध न होने पर वे भूमि सर्वे कैसे करवा सकते हैं। प्रखंड आत्मा के पूर्व अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने कहा कि जानकारी की कमी के कारण कई किसान भूमि सर्वे नहीं करवा पा रहे हैं।

कई किसान सर्वे से वंचित

प्रखंड क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत में अधिकतर किसानों ने अपना भूमि सर्वेक्षण अमीन के घर-घर पहुंचने को लेकर कर दिया। अन्य पंचायत जितवरिया, अजना अंजना, गोपालपुर, गोविंदपुर, खजूरी, सिमरिया, भिंडी, रतवारा, वासुदेवपुर, चकमहेसी, ध्रुवगामा तीरा रामापुर बरहेता, आदि पंचायत में अधिकतर भू स्वामी किसान सर्वे करने से वंचित हैं।

अमीनों की भूमिका पर सवाल

प्रखंड में पदस्थापित सर्वे के विभागीय पदाधिकारी को प्रतिनियुक्ति अमीनों को गांव-गांव जाकर सर्वे करने की जानकारी देने की हिदायत देनी चाहिए। अधिकतर अमीन प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में ही देखे जा रहे हैं और कुछ भी पूछने पर किसानों को सही जानकारी नहीं देते हैं।

किसानों की मांग

इसको लेकर कई बार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष कुमार, राजद के राम श्रेष्ठ दिवाकर, उमा राय, भाजपा के मुकेश कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह उर्फ सोनू, जदयू के रामदेव महतो, माले के दिनेश कुमार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रामनरेश राय आदि का कहना है कि अमीन को घर-घर भेजा जाए और भूस्वामियों को पूरी जानकारी दें। अन्यथा अधिकतर भू स्वामी सर्वे से वंचित रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

Bihar Bhumi Survey: भूमि सर्वे को लेकर आया नया अपडेट, मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar Bhumi: भूमि सर्वे के बीच लैंड म्यूटेशन को लेकर आई नई जानकारी, मंत्री ने दिए ये निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।