Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर के चकोटी मठ में चोरी, 200 साल पुरानी राम,सीता व लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां गायब

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 01:16 PM (IST)

    Samastipur Temple Theft: समस्तीपुर के चकोटी मठ से शनिवार देर रात चोरों ने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की 150-200 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चुरा ...और पढ़ें

    जांच करते पुलिस अधिकारी। फोटो: जागरण

    जांच करते पुलिस अधिकारी। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. समस्तीपुर के चकोटी मठ से प्राचीन मूर्तियां चोरी हुईं।

    2. राम, सीता, लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां गायब।

    3. पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है।

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Temple Theft: जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक 24 अवतार धाम चकोटी मठ में शनिवार देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

    बदमाश गर्भगृह से भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की करीब 150 से 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर ले गए।

    इसके अलावा धनुष-बाण, छत्र, चेन और अन्य बहुमूल्य धार्मिक सामग्री भी अपने साथ ले गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंच गए।

    पूजा के लिए पहुंचे पुजारी तो खुला मिला गर्भगृह

    रविवार सुबह नियमित पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे मंदिर के पुजारी ने गर्भगृह का दरवाजा खुला देखा। अंदर जाने पर भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की प्राचीन मूर्तियां गायब थीं।

    7d5a1960-5f92-47b1-9481-5baf42c2e56b

    साथ ही सोना और अन्य धातुओं से बनी पूजा सामग्री भी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल मठ प्रबंधन और ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

    करीब 200 साल पुरानी धार्मिक धरोहर

    ग्रामीणों के अनुसार चकोटी मठ क्षेत्र की सबसे प्राचीन धार्मिक धरोहरों में शामिल है। इसकी स्थापना लगभग 200 वर्ष पहले हुई थी। वर्ष 2012 से महामंडलेश्वर राम सेवक दास जी महाराज यहां पूजा-अर्चना और धार्मिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं।

    उनके मार्गदर्शन में जून 2026 में 11 दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया था। 24 जून को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मठ पहुंचे थे, जहां भगवान विष्णु के 24 अवतारों की विग्रह प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी। जिस गर्भगृह में यह अनुष्ठान हुआ था, उसी से अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियां चोरी कर ली गईं।

    पुलिस और एफएसएल टीम ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही खानपुर थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ पुलिस पदाधिकारी संजीवन कुमार, अजय दुबे समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस चोरी के पीछे किसी सक्रिय गिरोह की संलिप्तता समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    मूर्तियों की बरामदगी की उठी मांग

    महामंडलेश्वर राम सेवक दास जी महाराज ने बताया कि अष्टधातु की ये प्राचीन मूर्तियां उन्हें उनके गुरु से प्राप्त हुई थीं। वर्ष 2012 में उन्होंने इन्हें चकोटी मठ के गर्भगृह में स्थापित कराया था।
    घटना के बाद उन्होंने प्रशासन से मूर्तियों की शीघ्र बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

    खबरें और भी

    पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।