विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर में रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके जाने से रोकना पति को पड़ा भारी, ससुराल वालों ने फोड़ा सिर

Published: Mon, 31 Aug 2026 05:02 PM (IST)

Samastipur Husband Beaten By In Laws:समस्तीपुर में एक पति को रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके जाने से रोकना भारी पड़ ...और पढ़ें

पीड़ित ने प्राथमिक उपचार के बाद मुफस्सिल थाने में ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। (AI Generated Image)

पीड़ित ने प्राथमिक उपचार के बाद मुफस्सिल थाने में ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। (AI Generated Image)

HighLights

  1. पति ने पत्नी को रक्षाबंधन पर मायके जाने से रोका था।

  2. ससुराल वालों ने पति मंजल लाल का सिर फोड़ दिया।

  3. घायल पति ने मुफस्सिल थाने में ससुराल वालों पर केस किया।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Crime News: विवाह के बाद बेटियां भले ही ससुराल को अपना नया घर बना लेती हैं, लेकिन रक्षाबंधन पर मायके जाने और भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का इंतजार उन्हें साल भर रहता है।

इसके लिए वे महीनों पहले से खरीदारी करती हैं और मायके जाने की तैयारियां संजोती हैं। ऐसे भावुक मौके पर यदि कोई उन्हें मायके जाने से रोकने की कोशिश करे, तो रिश्तों में कड़वाहट आना स्वाभाविक है।

पति का अनाड़ीपन पड़ा भारी

समस्तीपुर में भी एक युवक अपनी नवविवाहिता पत्नी की इसी मनोदशा को भांपने में चूक गया और उसने रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके जाने से रोकने की गलती कर दी।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रसलपुर पैठान गांव निवासी तेज नारायण राय के पुत्र मंजल लाल का यह फैसला उसके लिए भारी मुसीबत का सबब बन गया। पत्नी उसकी मर्जी के बिना मायके चली गई, लेकिन जब उसने इस पर ऐतराज जताया तो मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।

ससुराल वालों का हमला

पत्नी के मायके पहुंचने के बाद विवाद इतना गहरा गया कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव से ससुराल पक्ष के लोग उसके घर आ धमके। आरोप है कि रामबाबू सिंह, अंजू कुमारी और उनके सहयोगियों ने मंजल लाल के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

इस अप्रत्याशित हमले में पीड़ित पति का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

गंभीर रूप से घायल पति ने प्राथमिक उपचार कराने के बाद मुफस्सिल थाने में ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद और रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर उपजे तनाव की जांच की जा रही है।