विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: चावल की आड़ में नोटों की तस्करी... सीतामढ़ी में 56 लाख की नेपाली करेंसी के साथ तस्कर गिरफ्तार

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
Published: Thu, 08 Feb 2024 07:53 AM (IST)

भारत-नेपाल सीमा से सशस्त्र सुरक्षा बल (एसएसबी) की 51वीं बटालियन ने बुधवार देर शाम तस्कर को नेपाली करेंसी के साथ ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. नोटों की गड्डियां नेपाल ले जाना चाह रहा था तस्कर
  2. जब्त राशि की कीमत 35 लाख भारतीय रुपये

संवाद सहयोगी, सोनबरसा (सीतामढ़ी)। भारत-नेपाल सीमा से सशस्त्र सुरक्षा बल (एसएसबी) की 51वीं बटालियन ने बुधवार देर शाम तस्कर को नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 56 लाख 42 हजार 55 नेपाली करेंसी बरामद हुए हैं।

इसकी कीमत करीब 35 लाख भारतीय रुपये बताई जा रही। कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर जीडी नेग सिंह ने बताया कि तस्कर अपनी शर्ट और बाइक में नोट छुपाकर बार्डर पार कराने की फिराक में था। संदेह होने पर जवानों ने घेर कर तलाशी ली तो नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। उसकी बाइक जब्त की गई है।

तस्कर के पास भारी मात्रा में नोट

उसे कन्हौली थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है। पकड़े गए तस्कर का नाम गौरीशंकर महतो (34 वर्ष) है। वह कन्हौली के भासर गांव के स्व. रामप्रीत महतो का पुत्र है।

एसएसबी इंस्पेक्टर ने बताया कि तस्कर के पास से एक हजार के 4046 नोट (4046000 नेपाली करेंसी), पांच सौ के 2997 नोट (1498500 नेपाली करेंसी), 100 के 873 नोट (87300नेपाली करेंसी), 50 के 187 नोट (9350 नेपाली करेंसी), 20 के 31 नोट (620 नेपाली करेंसी) जब्त हुए हैं।

चावल की आड़ में तस्करी 

तस्कर कन्हौली बाजार में चावल की गद्दी चलाता है। उसकी आड़ में तस्करी करता है। एसएसबी इंस्पेक्टर नेग सिंह ने बताया कि कन्हौली थाने को जब्त पैसे, बाइक व तस्कर को सौंप दिया गया है।

मालूम हो कि एक दिन पहले पुपरी में करीब 26 लाख रुपये की नकली नेपाली, व भारतीय रुपये के साथ गिरोह से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार के 17 विधायक गायब हो गए...', तेजस्वी यादव की पत्नी का बड़ा दावा; सियासी हलचल तेज

Nitish Kumar: 'अब इधर उधर नहीं होंगे', PM मोदी से मुलाकात के बाद बोले नीतीश कुमार; सीटों के बंटवारे पर तोड़ी चुप्पी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।