Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पूर्व JDU MLA पर शराब पिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप, पीड़िता बोली- बदनाम करने और हत्या की भी दी धमकी

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 02:20 AM (IST)

    हत्या के आरोप में जेल में बंद विभूतिपुर के पूर्व जदयू विधायक रामबालक सिंह के खिलाफ रोसड़ा न्यायालय में दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की याच ...और पढ़ें

    रोसड़ा की युवती ने न्यायालय में दायर की याचिका। (प्रतीकात्मक फोटो)
    रोसड़ा की युवती ने न्यायालय में दायर की याचिका। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. पूर्व जेडीयू MLA पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर वायरल की धमकी देने का आरोप।
    2. पीड़िता ने रोसड़ा न्यायालय में दायर की याचिका।

    संवाद सहयोगी, रोसड़ा (समस्तीपुर): हत्या के आरोप में जेल में बंद विभूतिपुर के पूर्व जदयू (JDU) विधायक रामबालक सिंह के खिलाफ रोसड़ा न्यायालय में दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की याचिका दायर की गई है।

    रोसड़ा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने याचिका में बताया है कि 17 जुलाई, 2022 को वह अपने भाई और मां के साथ दलसिंहसराय से घर लौट रही थी। इसी दौरान सिंघिया बस स्टैंड से सड़क की ओर आने के दौरान जदयू नेता के होटल के सामने से एक व्यक्ति आया। उसने बताया कि होटल मालिक बुला रहे हैं।

    आरोप है कि स्वजन को आगे बढ़ाकर होटल पर पहुंची तो पूर्व विधायक ने पिस्टल के बल पर जबरन शराब पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर हत्या की धमकी दी। दूसरे दिन सुबह पूर्व विधायक के चालक ने गाड़ी में बैठाकर उसे रोसड़ा-बेगूसराय पथ पर थतिया के निकट छोड़ दिया था।

    पीड़िता का आरोप है कि आठ माह बाद चार मार्च, 2023 को आरोपित ने षड्यंत्र के तहत दुष्कर्म का वीडियो प्रसारित कर प्रतिष्ठा धूमिल की।

    हत्यारी सरकार को उखाड़ फेंकना पहली प्राथमिकता : हरि सहनी

    संवाद सहयोगी, कुशेश्वरस्थान (दरभंगा): दरभंगा के सतीघाट स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को विधान परिषद में प्रतिपक्ष नेता हरि सहनी ने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार वह होती है जो गरीबों की चिंता करे। उनकी बातें सुने। उनके हित में काम करे तथा उनके सुख-दुख को समझे।

    बिहार में चाचा-भतीजा की सरकार इसके ठीक विपरीत कार्य कर रही है। गरीब-गुरबों की सुख-सुविधा से इस सरकार को कोई सरोकार नहीं है।हत्यारी सरकार को उखाड़ फेंकना उनकी पहली प्राथमिकता है।

    नीतीश सरकार में बढ़ी हत्या और लूट की घटनाएं

    उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में प्रतिदिन हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म एवं अपहरण जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। महागठबंधन की इस सरकार में आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ऐसी सरकार को एक पल भी सत्ता में बने रहना बिहार के हित में नहीं है।

    खबरें और भी

    प्रधानमंत्री ने दुनिया में बढ़ाया देश का मान

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने दुनिया में भारत के मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने तथा 2024 के आम चुनाव में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी को जिताकर केंद्र में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान किया।