Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में 9वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, खेत में बेहोश मिली पीड़िता; चिट्ठी में लिखी आपबीती

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 11:14 PM (IST)

    समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा मक्के के खेत में बेहोश मि ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. नौवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला।

    2. मक्के के खेत में बेहोश मिली नाबालिग पीड़िता।

    3. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया।

    संवाद सहयोगी, सरायरंजन। समस्तीपुर जिले में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्वजनों के अनुसार, छात्रा मक्के के खेत में बेहोश व अर्द्धनग्न मिली। घटनास्थल से एक चिट्ठी भी बरामद हुई है, जिसमें 3 लोगों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात लिखी गई है।

    पीड़ित परिवार ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे छात्रा घर से लगभग 50 मीटर दूर बकरी के लिए घास लेने गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो स्वजन खोजने के लिए निकले।

    गांव के समीप स्थित मक्के के एक खेत में छात्रा बेहोशी की हालत में मिली। घरवालों का कहना है कि छात्रा के पास से एक कागज का टुकड़ा भी मिला, जिसमें 3 लोगों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात लिखी है।

    इलाज में देरी, कपड़े साक्ष्य के रूप में जब्त

    घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया।

    घरवालों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज शुरू करने में करीब 2 घंटे की देरी हुई। बताया गया कि घटना के समय छात्रा ने जो कपड़े पहने थे, वह खून से सने थे। स्वजनों ने उन कपड़ों को बदलकर थाने में जमा कर दिया था।

    खबरें और भी

    पुलिस ने उन कपड़ों को भी साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया जा रहा है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- बिहार में 83 साल का बुजुर्ग जाएगा जेल, हाई कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा; जमीन विवाद में फायरिंग का आरोप