यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: समस्तीपुर में सफारी और टेम्पो की टक्कर, दो लोगों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल
बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक गांव के निकट एनएच 28 पर मंगलवार की सुबह सफारी एवं मालवाहक टेम्पो की टक्कर में दो लोगो की मौत हो गई वहीं तीन लोग बुरी ...और पढ़ें

HighLights
- सफारी व टेम्पू की टक्कर, दो की मौत तीन जख्मी
- वैशाली जिला के बलिगांव थाना के रहने वाले थे सभी
संवाद सहयोगी, ताजपुर (समस्तीपुर)। बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक गांव के निकट एनएच 28 पर मंगलवार की सुबह सफारी एवं मालवाहक टेम्पो की टक्कर में दो लोगो की मौत हो गई, वहीं तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।
तीनों जख्मी को ताजपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। स्थिति चिंताजनक देख सभी को समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि सफारी मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही थी। सुजावलपुर में सफारी ने एक व्यक्ति ठोकर मार दिया।
टेम्पो सवार दो की हुई मौत
इसके बाद तेज गति से भागने लगा। मुर्गियाचक में आगे आगे जा रहे टेम्पो में भी उस वाहन ने ठोकर मार दी। टेम्पो पर सवार दो लोगो की मौत हो गई एवं तीन जख्मी हो गए। सफारी भी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
मृतक की पहचान वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चिकनौटा निवासी स्व. जनक साह के पुत्र प्रदीप साह (50) एवं उसी गांव के स्व. भातु महतो के पुत्र रामवरण महतो (65) के रूप में की गई है।
जख्मियों में बहादुरपुर चिकनौटा के देवेंद्र साह (55), सुरेंद्र साह (45) एवं अगरैल गांव के शम्भू साह (40) हैं। सभी आलू,प्याज का कारोबार करते हैं। ताजपुर सब्जी मंडी जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।