Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर में अब होंगे दो एसपी, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नए पद को मंजूरी

    By Abhinav Kumar Edited By: Ajit kumar
    Updated: Wed, 13 May 2026 07:27 PM (IST)

    Bihar Police Update:बिहार कैबिनेट ने समस्तीपुर जिले के लिए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण एसपी) के नए पद को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से जिले में अब द ...और पढ़ें

    कानून व्यवस्था की स्थिति में और सुधार की उम्मीद बढ़ी। (AI Generated Image)

    कानून व्यवस्था की स्थिति में और सुधार की उम्मीद बढ़ी। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. बिहार कैबिनेट ने ग्रामीण एसपी पद को दी मंजूरी।

    2. समस्तीपुर जिले में अब दो पुलिस अधीक्षक होंगे।

    3. ग्रामीण-शहरी पुलिसिंग होगी अलग, अपराध नियंत्रण में मदद।

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार कैबिनेट ने जिले में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक यानी ग्रामीण एसपी के नए पद को मंजूरी दे दी है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद जिले में अब दो एसपी तैनात होंगे।

    बढ़ते अपराध को देखते हुए फैसला

    समस्तीपुर राज्य के बड़े जिलों में शामिल है। यहां वर्तमान में 35 थाने कार्यरत हैं। इसके अलावा जिले में एक नगर निगम, चार नगर परिषद और तीन नगर पंचायत क्षेत्र हैं। लगातार बढ़ती आबादी, शहरीकरण और अपराध की चुनौतियों को देखते हुए लंबे समय से अतिरिक्त एसपी स्तर के अधिकारी की जरूरत महसूस की जा रही थी।

    पुलिसिंग होगी अलग

    नई व्यवस्था लागू होने के बाद वर्तमान एसपी के साथ एक ग्रामीण एसपी की तैनाती की जाएगी। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की पुलिसिंग पर अलग-अलग तरीके से निगरानी रखी जा सकेगी।

    माना जा रहा है कि ग्रामीण इलाकों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, शराबबंदी, भूमि विवाद और पंचायत स्तर के मामलों की निगरानी अब ज्यादा प्रभावी ढंग से हो सकेगी।

    छह हजार से अधिक प्राथमिकी

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में हर साल छह हजार से अधिक प्राथमिकी दर्ज होती हैं। इन मामलों के अनुसंधान के साथ-साथ जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी भी पुलिस पर रहती है।

    थानों की संख्या अधिक होने के कारण एक ही एसपी पर कार्यभार काफी बढ़ जाता है। ऐसे में ग्रामीण एसपी की नियुक्ति से पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में तेजी आने और मामलों के निष्पादन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    जल्द जारी होगी अधिसूचना

    सरकार के इस फैसले को जिले की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब गृह विभाग की ओर से पदस्थापन और जिम्मेदारियों को लेकर जल्द अधिसूचना जारी होने की संभावना है।