Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Remal Cyclone: चक्रवाती तूफान 'रेमल' का कोहराम जारी, बिहार के लिए भी आ गया बारिश का अपडेट

    Updated: Mon, 27 May 2024 08:16 PM (GMT+05:30)

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक का बताना है कि उत्तर पूर्वी बिहार में वर्षा की संभावना बन रही है। जबकि उत्तरी बिहार ...और पढ़ें

    चक्रवाती तूफान 'रेमल' का कोहराम जारी, बिहार के लिए भी आ गया बारिश का अपडेट
    चक्रवाती तूफान 'रेमल' का कोहराम जारी, बिहार के लिए भी आ गया बारिश का अपडेट

    HighLights

    1. उत्तर बिहार के जिलों में बरकरार रहेगी उमस भरी गर्मी
    2. आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ ही छिटपुट वर्षा होने की संभावना

    संवाद सहयोगी, पूसा। Remal Cyclone Bihar Weather एक तरफ चक्रवाती तूफान रेमल का कोहराम जारी है। वहीं, उत्तर बिहार के लिए भी मौसम का अपडेट सामने आ गया है। उत्तर बिहार में उमस भरी गर्मी से निजात पाने की संभावना कम है। हालांकि, आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। इसके साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना बताई जा रही है।

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक का बताना है कि उत्तर पूर्वी बिहार में वर्षा की संभावना बन रही है। जबकि उत्तरी बिहार में वर्षा की संभावना कम दिख रही है।

    वहीं, हवा में नमी एवं पूर्व हवा चलने के कारण उत्तरी बिहार में उमस भरी गर्मी अभी बरकरार रहेगी। हवा की तेज रफ्तार से लोग हल्की राहत महसूस करेंगे। इस दौरान 18 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से पूर्वी हवा चलने की संभावना है।

    आज का तापमान

    मौसम विभाग के द्वारा सोमवार का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 1 डिग्री सामान्य से अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान लगभग चार डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया है।

    मौसम विभाग के द्वारा किसानों को पूर्व में हुई वर्षा से खेत में नमी को देखते हुए अदरक एवं हल्दी रोपाई करने की सलाह दी है।

    ये भी पढ़ें- Manual RC Re-registration: मैनुअल आरसी वाले 15 वर्ष पुराने वाहनों का शुरू हुआ री-रजिस्ट्रेशन, पढ़ लें इसकी शर्तें

    ये भी पढ़ें- Patna Metro News: कुछ ऐसे होंगे पटना मेट्रो के स्टेशन, प्लेटफॉर्म पर लगाए जाएंगे स्क्रीन डोर

    खबरें और भी