बिहार में कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, शहीद-सरयू यमुना समेत इन ट्रेनों की नई समय-सारणी
रेलवे ने 2 नवंबर से शहीद, सरयू-यमुना और जनसेवा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव किया है। हालांकि, ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर । रेलवे ने शहीद, सरयू-यमुना और जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की समय-सारणी में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित समय-सारणी दो नवंबर से प्रभावी होगी।
हालांकि, बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर इन ट्रेनों के ठहराव में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के पहुंचने और रवाना होने के समय में बदलाव किया गया है।
ट्रेन संख्या 14649 शहीद एक्सप्रेस के समय में कई स्टेशनों पर परिवर्तन किया गया है। संशोधित समय के अनुसार ट्रेन शाहगंज में अब 20:05 की जगह 19:55 बजे, अकबरपुर में 21:14 की जगह 20:58 बजे और अयोध्या धाम में 21:58 की जगह 21:46 बजे पहुंचेगी।
अयोध्या में ट्रेन के पहुंचने का समय 22:20 से घटाकर 22:10 बजे, रुदौली में 22:56 की जगह 22:48 बजे और बाराबंकी में 23:53 की जगह 23:43 बजे निर्धारित किया गया है।
लखनऊ में ट्रेन अब 12:40 की जगह 12:30 बजे पहुंचेगी। वहीं, अमृतसर में पहुंचने का समय 17:50 से बढ़ाकर 18:05 बजे कर दिया गया है।
सरयू-यमुना एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव
सरयू-यमुना एक्सप्रेस की समय-सारणी में भी आंशिक संशोधन किया गया है। बाराबंकी में ट्रेन अब 23:53 की जगह 23:43 बजे पहुंचेगी। लखनऊ में पहुंचने का समय 12:40 की जगह 12:50 बजे निर्धारित किया गया है। अमृतसर में ट्रेन अब 17:50 की जगह 18:05 बजे पहुंचेगी।
जनसेवा एक्सप्रेस दस मिनट देर से पहुंचेगी
जनसेवा एक्सप्रेस के अमृतसर पहुंचने के समय में भी बदलाव किया गया है। ट्रेन अब निर्धारित 16:55 बजे की जगह 17:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इसके अलावा बाघ एक्सप्रेस के लखनऊ पहुंचने के समय में भी संशोधन किया गया है। यह ट्रेन अब रात 12:20 की जगह 12:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
बिहार में ठहराव पूर्ववत
रेलवे की ओर से किए गए बदलाव में बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर इन ट्रेनों के ठहराव को यथावत रखा गया है। इससे समस्तीपुर रेल मंडल के यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
रेलवे की ओर से परिचालन समय को बेहतर बनाने और कुछ रेलखंडों पर ट्रेनों की गति बढ़ाने के उद्देश्य से समय-सारणी में संशोधन किया गया है। यात्रियों को दो नवंबर से यात्रा करने से पहले संशोधित समय-सारणी की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
