Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, 12वीं के छात्र की मौत व दो घायल, वाहन समेत चालक फरार

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 10:59 AM (IST)

    समस्तीपुर-ताजपुर सड़क पर एक ट्रक ने एक बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। इसके अलावा दो अन्य लोग घायल हैं। फिलहाल ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा
    2. एबुलेंस से पीएमसीएच ले जाने के क्रम में युवक की मौत

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी गांव के समीप समस्तीपुर-ताजपुर सड़क मार्ग पर शुक्रवार की रात ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं।

    स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के भागवतपुर निवासी राजेश साह के 19 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।

    विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने मारी टक्कर

    स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम नीतीश चांदोपट्टी गांव स्थित ननिहाल से बहन गुड़िया कुमारी और मामी मुन्नी देवी को बाइक पर बैठाकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में चांदोपट्टी स्थित गोदाम के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार में एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी

    इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बाइक पर सवार तीनों को गंभीर हालत में आनन-फानन सदर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नीतीश की गंभीर हालत की वजह से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

    बारहवीं का छात्र था मृतक

    देर रात एबुलेंस से पीएमसीएच ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक बारहवीं का छात्र था। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

    खबरें और भी

    उन्होंने यह भी कहा कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया गया। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।