Bihar Assembly Election : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया रोड शो, जनसभा स्थगित
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवाजीनगर में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। भारी बारिश के कारण जनसभा स्थगित हो गई। विभूतिपुर में जदयू प्रत्याश ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता । जागरण
HighLights
नीतीश कुमार का शिवाजीनगर में रोड शो
बारिश के कारण जनसभा रद्द
विभूतिपुर में जदयू प्रत्याशी ने किया स्वागत
संवाद सूत्र, जागरण, शिवाजीनगर (समस्तीपुर)। (Bihar Assembly Election 2025) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवाजीनगर में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। उनके साथ जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। यह रोड शो प्रखंड अंतर्गत मुरादपुर, बलहा, बाघोपुर, बंधार चौक व गलगल चौक पर किया गया।
पाग, शाल व माला पहनाकर किया स्वागत
इस दौरान मुख्यमंत्री वाहन से निकल कर लोगों को अभिवादन भी किया। प्रत्याशी ने उन्हें पाग, शाल व माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने प्रत्याशियों को जीत का माला पहनकर जनता से अधिक से अधिक वोट देकर जीतने का आह्वान किया। इस दौरान एनडीए के नेता व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। विदित हो कि प्रखंड अंतर्गत राधा कृष्ण मंडल गोविंद गोस्वामी महाविद्यालय के परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी विशाल जनसभा संभावित था। जिसको लेकर पंडाल एवं हेलीपैड भी बनाया गया था। लेकिन अत्यधिक बारिश होने की वजह से जनसभा स्थगित हो गई। इसके उपरांत मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से ही समस्तीपुर पहुंचे।
सीएम की रही कड़ी सुरक्षा
सुरक्षा व्यवस्था में एसपी अरविंद प्रताप सिंह, एसडीओ संदीप कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, बीडीओ आलोक कुमार सिंह, सीओ वीणा भारती, शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार, हथौड़ी थाना अध्यक्ष मौसम, मनरेगा पीओ बबलू कुमार, बीईओ रामजन्म सिंह, बीपीआरओ नाजिश परवीन, तकनीकी सहायक विकास कुमार, तकनीकी सहायक दीप सागर तैनात रहे। मौके पर निवर्तमान विधायक अशोक कुमार मुन्ना, जदयू प्रखंड अध्यक्ष किशोरी प्रसाद सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, उत्तरी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार, किरण बेदी झा, अशोक कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, गुंजन सिंह, आनंद झा, सुनील कुमार चौधरी, राम सोगरात सिंह, विनोद पासवान, शंकर कुमार सिंह ,वीरेंद्र कुमार बिरजू, अरुण मुखिया, भोला प्रसाद, शिवम कुमार आदि मौजूद रहे।
रोड शो में जुटी भीड़ व मौजूद सुरक्षा बल ।
विभूतिपुर के सिंघियाघाट में भी प्रत्याशी ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत
विभूतिपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को अपने काफिले के साथ दलसिंहसराय के रास्ते अचानक विभूतिपुर पहुंचे। पंचवटी चौक सिंघियाघाट में अपने कार से ही हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उसके बाद आग्रह पर वे अपनी कार से बाहर उतरे और जदयू प्रत्याशी व पूर्व विधायक रामबालक के गले में फूल माला पहनाया। प्रत्याशी दंपति ने भी मुख्यमंत्री को फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए अपने हाथों में रखे फूलमाला उनकी कार पर फेंकने लगे। जिसे मुख्यमंत्री के सुरक्षा बलों ने रोकने का प्रयास किया।
खबरें और भी
तकरीबन एक घंटे के भीतर जुटे लोगों व कार्यकर्ताओं को पुलिस बल सड़क के दोनों किनारे खड़ी करती रही। ताकि, वाहनों के काफिले को गुजरने में दिक्कत न हो। मुख्यमंत्री अपना हाथ हिलाते हुए रोसड़ा की ओर रवाना हो गए। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल, जिला सचिव रंधीर कुमार राय, जिला पार्षद अमन कुमार, पूर्व मुखिया नरेश प्रभाकर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नकुन चौधरी, राजीव कुमार सिंह, रामचंद्र महतो, विनोद भगत, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।