Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    समस्तीपुर में वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, कई घायल; SP अशोक मिश्रा ने दिया जवाब

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 02:23 PM (GMT+05:30)

    समस्तीपुर में वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों का आरोप है कि पुलिस पुराने वारंट के माम ...और पढ़ें

    समस्तीपुर में पुलिस और ग्रामीणों में झड़प। जागरण
    समस्तीपुर में पुलिस और ग्रामीणों में झड़प। जागरण

    HighLights

    1. ग्रामीणों ने कहा- मामले में मिल चुकी जमानत, पुलिस मांग रही थी अवैध रुपये
    2. एसपी ने कहा- चार पुलिसकर्मी और एक सरकारी वाहन का चालक भी जख्मी

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार की देर शाम वारंटी की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया।

    घायलों में पूर्व पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण साह के पुत्र उमाशंकर कुमार, कौशल कुमार, इंद्रदेव कुमार, ललित कुमार और चंद्रमणि कुमार हैं। वहीं चार पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। घायलों का आरोप है कि पुराने वारंट के मामले में पुलिस उनसे अवैध तरीके से पैसे मांग रही थी, जबकि उस मामले में जमानत मिल गई है।

    'बांस और बंदूक से किया हमला'

    पुलिस टीम सत्यनारायण साह को गिरफ्तार करने पहुंची तो परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बांस और बंदूक के कुंदे से उन पर हमला किया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया कि सत्यनारायण साह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गई थी। उसे न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए सरकारी वाहन पर बिठाया गया। उसी समय उसके परिवार के सदस्यों के अलावा फैक्ट्री के श्रमिकों ने कांच की बोतल, ईंट और डंडे से पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया।

    खबरें और भी

    साथ ही वारंटी को छुड़ा लिया। इसमें एक पुलिस पदाधिकारी, तीन पुलिसकर्मी और एक सरकारी वाहन का चालक जख्मी हो गया। पुलिस ने स्थिति को फिलहाल नियंत्रित बताया है।

    ये भी पढ़ें- Gramin Bank Pension: ग्रामीण बैंक की पेंशन को लेकर बड़ी खबर; वित्त मंत्रालय ने बैठक में जारी किया नया निर्देश

    ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के इन 5 शहरों में होने जा रहा बड़ा बदलाव, हर दो माह पर की जाएगी समीक्षा; पढ़ें पूरा मामला