Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samastipur News: सुबह 4 बजे गेट खटखटाकर जबरन घर में घुस गए बदमाश, शिक्षिका की गोली मारकर हत्या; इलाके में सनसनी

    Updated: Tue, 24 Dec 2024 11:38 AM (IST)

    Bihar Crime News समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। अजनौल पंचायत के वार्ड संख्या 4 के खोकसहा में एक 24 वर्षीय ...और पढ़ें

    घर में घुसकर टीचर को गोली मारकर हत्या।
    घर में घुसकर टीचर को गोली मारकर हत्या।

    HighLights

    1. शिक्षिका के ससुर को गोली मारने के लिए पहुंचे थे बदमाश
    2. किसी तरह ससुर,सास और पति ने बचाई जान

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल पंचायत के वार्ड संख्या 4 के खोकसहा में एक शिक्षिका को घर में घुसकर गोली मार दी गई। हत्या करने बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

    घटना मंगलवार सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। मृत शिक्षिका की पहचान खोकसहा के अवनीश कुमार साह की पत्नी 24 वर्षीय मनीषा कुमार साह के रूप में की गई है।

    घटना को लेकर मृत शिक्षिका के ससुर नरेश साह ने बताया कि वह घर में सो रहे थे। सुबह 4 बजे के करीब पांच से छह की संख्या में आए लोगों ने बाहर बुलाने के लिए आवाज लगाई और कहा कि नरेश भैया गेट खोलिए। जैसे ही गेट खोला तो देखा कि उनमें से एक के हाथ में हथियार था।

    हथियार देखकर छत की तरफ भागे नरेश साह

    • नरेश ने कहा कि बदमाशों के हाथ में हथियार देखकर मैं छत की ओर भागा। मेरी पत्नी सुनैना भी नीचे छिप गई। बदमाश मेरे पीछे भागते हुए छत तक पहुंच गए।
    • शोर सुनकर मेरे बेटे अवनीश और बहू ने कमरे का दरवाजा खोला। इस दौरान बदमाश मेरे बेटे के कमरे में घुसे और गोली चला दी।
    • इस दौरान, अवनीश नीचे बैठ गया। इसकी वजह से उसके पीछे खड़ी बहू मनीषा कुमारी साह के सिर में गोली जा लगी।

    गोली लगने के बाद गिर पड़ी शिक्षिका

    गोली लगने के बाद शिक्षिका गिर पड़ी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश भाग खड़े हुए। घटना को लेकर नरेश साह ने बताया कि उनका एक जमीनी विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर उन्होंने 20 दिसंबर को थाने में आवेदन दिया था।

    इधर, घटना के बाद डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए थे। घटना से आक्रोशित लोग एसपी के साथ वरीय अधिकारी के आने के बाद ही शव उठाने की बात पर अड़े रहे।

    दरबा गांव में जमीनी विवाद में दौड़ाकर मारी गोली, जख्मी

    बता दें कि समस्तीपुर में जमीन विवाद को लेकर आए दिन आपराधिक घटनाएं होती हैं। हलई थाना के दरबा गांव में सोमवार की शाम को एक वारदात हुई।

    यहां एक युवक को उसके ही पटीदारों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया गया है। जख्मी की पहचान गांव के धर्मेन्द्र राय के रूप में हुई।

    बताया गया कि धर्मेंद्र व उसके चाचा महेंद्र राय के बीच पुराना भूमि विवाद है। उसी विवाद को लेकर महेंद्र व उसके पुत्र ने सोमवार करीब चार बजे अचानक से इसके घर धावा बोल दिया।

    जख्मी ने बताया कि उसका चचेरा भाई अपने हाथ में पिस्तौल लिए फायरिंग करने लगा। उसे गोली चलाते देख वह भागा।

    इस दौरान उसे खदेड़ कर गोली मारी गई। इससे उसके जांघ में जख्म हुआ है। घटना के बाद उसे पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने गोली चलने की बात से इनकार किया है।

    पुलिस को कोई खोखा भी नहीं मिला है। छानबीन की जा रही है। जख्मी के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें-

    कोचिंग संचालकों पर होगी FIR, BPSC परीक्षा रद होने के बाद पटना में अब तक क्या हुआ? DM बोले- कार्रवाई तय

    नए साल से पहले अच्छी खबर, केंद्र सरकार की पटना यूनिवर्सिटी को बड़ी सौगात, मिलेंगे 100 करोड़ रुपये

    खबरें और भी