विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से समस्तीपुर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 130 के पार, चेक करें 5 से 8 नवंबर तक सीटों का पूरा हाल

Published: Wed, 04 Nov 2026 01:35 PM (IST)

Delhi To Samastipur Train: त्योहारी सीजन में दिल्ली से समस्तीपुर/दरभंगा जाने वाले रेल यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

दिल्ली टू समस्तीपुर ट्रेन। (जागरण)

दिल्ली टू समस्तीपुर ट्रेन। (जागरण)

HighLights

  1. त्योहारी सीजन में दिल्ली-समस्तीपुर ट्रेन टिकटों की भारी कमी।

  2. प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 'रिग्रेट' स्थिति तक पहुंची।

  3. तत्काल कोटा और स्पेशल ट्रेनें ही एकमात्र विकल्प।

डिजिटल डेस्क, समस्तीपुर। Delhi To Samastipur Train Ticket: त्योहारी सीजन में दिल्ली से समस्तीपुर/दरभंगा रूट (बिहार) की ओर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट मिलना नामुमकिन लग रहा रहा है। दीवाली 8 नवंबर को है और ऐसे में टिकट को लेकर जमकर मारामारी चल रही है।

ऐसे में जो यात्री दीवाली में दिल्ली से समस्तीपुर जाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए नियमित स्लीपर क्लास से यात्रा करना असंभव हो गया है। अब यात्रियों के पास केवल तत्काल कोटे में किस्मत आजमाने या विशेष ट्रेनों में सीट तलाशने का ही विकल्प बचा है।

आईआरसीटीसी (IRCTC) के ताजा (दोपहर 1 बजे तक) बुकिंग स्टेटस के अनुसार, 5 नवंबर से 8 नवंबर के दौरान चलने वाली प्रमुख नियमित और स्पेशल ट्रेनों के स्लीपर कोच में वेटिंग लिस्ट की सीमा खत्म हो चुकी है और 'रिग्रेट' की स्थिति बन गई है। कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 130 के पार पहुंच गई है, जिससे यात्रियों के लिए घर जाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है।

दिल्ली से बिहार के समस्तीपुर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे कई दैनिक व नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन करता है।

नई दिल्ली (NDLS) और पुरानी दिल्ली (DLI) दोनों स्टेशनों से चलने वाली ये गाड़ियां समस्तीपुर जंक्शन को जोड़ती हैं। यदि आप भी दीवाली पर दिल्ली से समस्तीपुर के सफर की योजना बना रहे हैं, तो इन प्रमुख ट्रेनों का समय और विवरण इस प्रकार है:

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) से चलने वाली गाड़ियां

  • बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12566): यह ट्रेन दोपहर 12:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होती है और 19 घंटे का सफर तय कर अगले दिन सुबह 07:45 बजे समस्तीपुर पहुंचती है। इसमें फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर क्लास की सुविधा उपलब्ध है।
  • स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12562): रात 09:15 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर यह गाड़ी अगले दिन शाम 04:30 बजे समस्तीपुर पहुंचती है। इस यात्रा में कुल 19 घंटे 15 मिनट का समय लगता है। इसमें 1A, 2A, 3A और स्लीपर कोच शामिल हैं।
  • वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15566): यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 08:40 बजे चलती है और 19 घंटे 15 मिनट में सफर पूरा करते हुए अगले दिन दोपहर 03:55 बजे समस्तीपुर जंक्शन पहुंचती है। इस गाड़ी में यात्रियों के लिए फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी के साथ-साथ 3-इकोनॉमी (3E) और स्लीपर श्रेणी की सीटें मौजूद हैं।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन (DLI) से चलने वाली ट्रेनें

  • अवध असम एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15910): पुरानी दिल्ली जंक्शन से यह ट्रेन सुबह 07:22 बजे प्रस्थान करती है और 24 घंटे 08 मिनट की लंबी यात्रा के बाद अगले दिन सुबह 07:30 बजे समस्तीपुर पहुंचती है। इसमें 1A, 2A, 3A और स्लीपर कोच उपलब्ध हैं।
  • आम्रपाली एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15708): शाम 05:35 बजे पुरानी दिल्ली से रवाना होकर यह गाड़ी अगले दिन शाम 04:50 बजे समस्तीपुर जंक्शन पहुंचती है। कुल 23 घंटे 15 मिनट के सफर वाली इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, 3-इकोनॉमी और स्लीपर क्लास के विकल्प मौजूद हैं।

5 नवंबर को ट्रेनों में टिकट की स्थिति

5 NOVEMBER SAMSTIPUR

5 NOVEMBER SAMSTIPUR 1

अवध असम एक्सप्रेस में 5 नवंबर को स्लीपर क्लास में टिकट बुकिंग पूरी तरह बंद हो चुकी है। 

6 नवंबर को ट्रेनों में टिकट की स्थिति

6 NOVEMBER SAMSTIPUR

6 NOVEMBER SAMSTIPUR 1

6 नवंबर को कई ट्रेनों में स्लीपर क्लास में बुकिंग बंद (REGRET) हो चुकी है।

7 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति

7 NOVEMBER SAMSTIPUR

7 NOVEMBER SAMSTIPUR 1

अवध असम एक्सप्रेस में चल रही लंबी वेटिंग।

8 अक्टूबर को ट्रेनों में टिकट की स्थिति

8 NOVEMBER SAMSTIPUR

8 NOVEMBER SAMSTIPUR 1

8 NOVEMBER SAMSTIPUR 2

स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी 5 नवंबर से लेकर 8 नवंबर तक स्लीपर क्लास में पूरी तरह 'REGRET' 

स्पेशल ट्रेनों के बावजूद यात्रियों की मुश्किलें बरकरार

त्योहारों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों (जैसे ट्रेन 02570) में भी सामान्य से अधिक किराया होने के बावजूद कुछ ही मिनटों में सीटें भर चुकी हैं और बुकिंग विंडो बंद हो गई है।

नियमित ट्रेनों में सीटें नहीं मिलने और स्पेशल ट्रेनों में भी 'REGRET' की स्थिति बनने के कारण अब यात्रियों के सामने केवल तत्काल कोटे या अन्य वैकल्पिक साधनों का ही सहारा बचा है।

(नोट-: ऊपर दी गई टिकटों की स्थिति से संबंधित सभी सूचनाएं 4 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे तक IRCTC की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर दी गई हैं।)

यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी से अयोध्या के लिए वंदे भारत को मंजूरी, गंगा पर नए रेल-सड़क पुल को केंद्र की हरी झंडी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।