विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर में पिस्तौल की बल पर फाइनेंस कर्मी से 83 हजार की लूट

Published: Fri, 06 Nov 2026 03:25 PM (IST)

समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 83,505 ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से 83,505 रुपये लूटे गए।

  2. तीन बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर वारदात की।

  3. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर एक फाइनेंस कर्मी से 83 हजार 505 रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बसढ़िया-सरायरंजन सड़क से उत्तर दिशा की ओर फरार हो गए।

इस संबंध में उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक की दलसिंहसराय महावीर चौक शाखा में सीआरओ पद पर कार्यरत कर्मजीत कुमार ने उजियारपुर थाना में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित चमथा बरखुट गांव निवासी कैलाश राम के पुत्र है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कर्मजीत कुमार गुरुवार को करीब 12:30 बजे दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पाड़ गांव में 26 ग्राहकों से बैठक के बाद 83,505 रुपये वसूल कर लौट रहे थे।

रुपये को हरे रंग के झोले में रखकर बाइक के हैंडल में टांग रखा था। इसी दौरान पचपैका गांव के पास काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।

दो बदमाशों ने कट्टा सटाकर उनके साथ मारपीट की और रुपये से भरा झोला छीनकर उन्हें सड़क किनारे गड्ढे में धकेल दिया। झोले में नकदी के अलावा बायोमेट्रिक मशीन और मोबाइल भी रखा था।

घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि ने बताया कि पुलिस मामले की जांच एवं बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।