Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: शादी में डांस को लेकर हुए विवाद में युवक ने 5 लोगों को घोंपा चाकू, एक की हालत गंभीर

    Updated: Sun, 05 May 2024 10:43 PM (IST)

    बिहार में समस्तीपुर के मनवाड़ा गांव में एक युवक ने शादी के दौरान डांस करने के विवाद में महिला समेत पांच लोगों को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया। मिली जानका ...और पढ़ें

    समस्तीपुर के खानपुर प्रखंड के मनवाड़ा गांव में हुई घटना। (सांकेतिक फोटो)
    समस्तीपुर के खानपुर प्रखंड के मनवाड़ा गांव में हुई घटना। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. युवक ने डांस के विवाद में पांच लोगों को चाकू घोंपा, एक गंभीर
    2. -घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में खानपुर प्रखंड के मनवाड़ा गांव में एक युवक ने शादी के दौरान डांस करने के विवाद में महिला समेत पांच लोगों को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया।

    घायलों में रामनाथ राम, दिनेश राम, चंदन राम, रंजू देवी व अमन कुमार शामिल हैं। इसमें रामनाथ की हालत गंभीर है। पुलिस हमलावर युवक की तलाश में जुटी है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात रामनाथ के बेटे की शादी थी। बरात जाने से पूर्व लोग दरवाजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी लक्ष्मी राम का बेटा रविंद्र राम गांव के ही चंदन राम के पुत्र को डांस कराने लगा।

    डांस के दौरान बच्चा सड़क पर गिर पड़ा। उसका सिर फट गया। इससे नाराज बच्चे के पिता चंदन ने रविंद्र को खरी-खोटी सुनाई। लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। बाद में रविंद्र के परिवार वाले उसे छुड़ाकर ले गए।

    कुछ देर बाद रविंद्र चाकू लेकर पहुंचा और चंदन पर हमला बोल दिया। इस दौरान रामनाथ राम को पेट में चाकू मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया।

    बीच-बचाव के दौरान अन्य लोगों को भी जख्मी कर दिया। हल्ला होने पर लोग जुटे। युवक को पकड़ना चाहा, लेकिन वह चाकू चमकाते भाग निकला। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    डीएसपी द्वितीय विजय कुमार महतो ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। मामले की जांच चल रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: पहले नाबलिग का अपहरण, फिर मार-पीटकर जबरन भरवाई लड़की की मांग..., बिहार में पकड़ौआ विवाह का नया मामला; Video वायरल

    1-2 नहीं, किशनगंज की महिला ने एक साथ 5 बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर से लेकर परिजन तक सभी हैरान