दीपावली से पहले बिहार को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, बरौनी से भुज तक चलेगी नई ट्रेन
Barauni Bhuj Amrit Bharat Express: बिहार से गुजरात जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दीपावली से पहले ...और पढ़ें

यात्रियों को अपनी यात्रा पूरी करने में लगभग चार दिन लगेंगे।
HighLights
बरौनी से भुज तक नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी।
दीपावली से पहले 30 अक्टूबर को हरी झंडी मिलेगी।
बिहार, यूपी, राजस्थान, गुजरात को जोड़ेगी यह ट्रेन।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Amrit Bharat Express Bihar: बिहार से गुजरात जाने वाले रेल यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है।
दीपावली से ठीक पहले बरौनी से गुजरात के भुज के बीच एक और नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी अंतिम चरण में है।
30 अक्टूबर को हरी झंडी
रेलवे प्रशासन आगामी 30 अक्टूबर को इस नई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकता है। इस ट्रेन के परिचालन से बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कई प्रमुख शहर आपस में बेहतर रेल कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे।
सप्ताह में तीन दिन सेवा
प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार, यह ट्रेन बरौनी से भुज के बीच लगभग 2532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रियों को अपनी यात्रा पूरी करने में लगभग चार दिन लगेंगे और इसे सप्ताह में तीन दिन चलाने की योजना बनाई गई है।
त्योहारों में मिलेगी बड़ी राहत
छठ और दीपावली जैसे मुख्य त्योहारों के दौरान बिहार से गुजरात जाने और वापस आने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में इस ट्रेन की शुरुआत से रोजगार और कारोबार के सिलसिले में बाहर रहने वाले लोगों को आवागमन में काफी आसानी होगी।
जल्द जारी होगी आधिकारिक सूची
रेलवे की ओर से ट्रेन के ठहराव (स्टॉपेज), परिचालन के निर्धारित दिनों और विस्तृत समय-सारिणी की आधिकारिक घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। आधिकारिक सूचना जारी होते ही यात्रियों के लिए टिकटों की बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
