आशिक के लिए पत्नी ने कराई पति की हत्या, समस्तीपुर में प्रेम संबंध में बाधक बनने पर प्रेमी संग की हत्या
Extra Marital Affair Murder Bihar: समस्तीपुर के उजियारपुर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी, क्योंकि वह उनके प्रेम संबंध में ...और पढ़ें

HighLights
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की।
समस्तीपुर के उजियारपुर में प्रेम संबंध का मामला।
पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
संवाद सहयोगी, उजियारपुर (समस्तीपुर)। Samastipur Murder Case: बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध में बाधक बनने पर एक पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या करवा दी।
पुलिस ने गहन अनुसंधान के बाद इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में संलिप्त दो मुख्य आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं।
परवल के खेत में मिला था शव
यह खौफनाक वारदात उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 छतवारी गांव की है। यहां रहने वाले सुरेश दास के 23 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार का शव बीते 4 जून को बेलारी हाईस्कूल के पास एक परवल के खेत से बरामद किया गया था।
शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतक की मां रंजन देवी के आवेदन पर उजियारपुर थाने में कांड संख्या 223/26 दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
लगाया था अनैतिक संबंध का आरोप
मृतक सुमन की मां रंजन देवी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि घटना के दिन सुबह करीब 8 बजे छतवारी निवासी राजू दास और लखनीपुर महेशपट्टी निवासी अमन कुमार उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे।
खबरें और भी
शाम को उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे का शव परवल के खेत में पड़ा है। जब मां मौके पर पहुंची, तो सुमन के गले में नीले रंग का कपड़ा बंधा था और फांसी लगाकर उसकी हत्या की गई थी।
मां ने पुलिस को यह भी बताया था कि उनकी बहू प्रियंका कुमारी का आरोपी अमन कुमार के साथ अवैध संबंध था और दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी।
जांच में खुली परतें और पत्नीगिरफ्तार
इसी इनपुट के आधार पर उजियारपुर पुलिस ने जब तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई, तो हत्या की इस साजिश में मृतक की पत्नी प्रियंका कुमारी की संलिप्तता पूरी तरह स्पष्ट हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रियंका को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि घटना के महज दो दिनों के भीतर ही पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन कुमार (पिता विश्वनाथ महतो) और राजू दास (पिता भोला दास) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अब पत्नी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़कर कोर्ट में सख्त चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।