Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घरवालों से छुपकर नाबालिग से की थी शादी, तस्वीर वायरल होने पर समस्तीपुर में युवक ने लगाई फांसी

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 09:52 PM (GMT+05:30)

    Dalsinghsarai Suicide Case: दलसिंहसराय में एक युवक ने नाबालिग से गुप्त शादी की तस्वीरें वायरल होने और लड़की के नाबालिग होने के तनाव में फांसी लगाकर आत ...और पढ़ें

    शादी की तस्वीर वायरल होने और लड़की के नाबालिग होने से तनाव में चल रहे युवक ने उठाया आत्म्घाती कदम। फोटो: जागरण

    शादी की तस्वीर वायरल होने और लड़की के नाबालिग होने से तनाव में चल रहे युवक ने उठाया आत्म्घाती कदम। फोटो: जागरण

    संवाद सहयोगी, दलसिंहसराय (समस्तीपुर)। Samastipur Crime News: दलसिंहसराय शहर के महुआ टोला में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान 20 वर्षीय प्रिंस राज के रूप में हुई है।

    शुक्रवार की रात प्रिंस खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांका तो शव पंखे से लटकता मिला।

    ओढ़नी के सहारे लगाई फांसी

    स्वजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर प्रिंस को नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

    इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर

    मृतक के पिता ने बताया कि प्रिंस ने छुपकर एक लड़की से शादी की थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ। पुलिस के जरिए पता चला कि जिस लड़की से शादी हुई थी वह नाबालिग है। इसके बाद स्वजन मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे।

    शादी की तस्वीर वायरल होने और लड़की के नाबालिग होने से प्रिंस तनाव में था। इसी बीच उसने कमरे में ओढ़नी से फांसी लगा ली।

    सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।