विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मामा-भांजी की अजब प्यार की गजब कहानी, थाने जाकर कर ली शादी

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Sun, 23 Apr 2017 11:05 PM (IST)

समस्तीपुर में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। मामा को भांजी से प्यार हो गया, समाज की डर से वह शादी से मुकरने लगा। भांजी की शिकायत पर दोनों की मंदिर में शादी करवा दी गई।

मामा-भांजी की अजब प्यार की गजब कहानी, थाने जाकर कर ली शादी
मामा-भांजी की अजब प्यार की गजब कहानी, थाने जाकर कर ली शादी

पटना [जेएनएन]। बिहार के समस्तीपुर में एक अजीब शादी का मामला सामने आया हैं। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में मामा और भांजी ने शादी कर ली है। इस चर्चा से पूरे गांव सकते में है। रिश्तों की मर्यादा भूले इस प्रेमी युगल ने सामाजिक दबाव से बचने के लिए पुलिस स्टेशन का सहारा लिया। 

जानकारी के मुताबिक प्रेमी मामा राम बालक रेलवे में हैदराबाद में नौकरी करता है और अपने साथ रिश्ते में भांजी पूजा को वहां अच्छी पढाई के लिए अपने साथ ले गया था लेकिन दोनों के बीच कब प्यार हो गया इसका उन्हें भी पता ही नहीं चला।

यह भी पढ़ें: 35 साल की महिला ने लगाया आरोप, 2 साल का लड़का करता है छेड़खानी, जानिए

इसी बीच प्रेमी मामा रामबालक की शादी परिवार वालो के द्वारा कहीं और तय कर दी। इस बात की जानकारी जब पूजा को हुई तो तिलक की रस्म के दिन उसने अपने प्रेमी मामा के घर जाकर उससे काफी मिन्नत की लेकिन बात बनते नहीं देख विभूतिपुर पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें: तिलक के बाद वाट्सअप पर आयी दुल्हन की अपत्तिजनक फोटो, टूट गई शादी

लड़की की सूचना के बाद दोनों परिवार को थाना पर बुलाया गया। और फिर दोनों परिवार की सहमति से पुलिस की मौजूदगी में थाना परिसर स्थित मंदिर में मामा भांजी की शादी 19 अप्रैल को हिन्दू रीति रिवाज से करवा दी गई।