विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर: बीच बाजार में नाबालिग की मांग भरने का प्रयास, युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया  

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

मथुरापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर डालने के प्रयास का मामला सामने आया, जिसके बाद युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

एआई जनरेटेड फोटो

एआई जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. नाबालिग लड़की पर सिंदूर लगाने के प्रयास का आरोप।

  2. युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

  3. पुलिस जांच में युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला।

संवाद सहयोगी, वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति परिसर स्थित रविवारीय हाट में रविवार को एक नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर डालने के प्रयास का मामला सामने आया।

घटना के बाद लड़की के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

हालांकि, पुलिस जांच में मामला अलग निकला। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। लड़की पर डाली गई सामग्री सिंदूर नहीं, बल्कि रंग था।

रंग या सिंदूर?

जानकारी के अनुसार, मथुरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की प्रत्येक रविवार को अपने स्वजन के साथ बाजार समिति परिसर स्थित हाट में मिठाई और पेड़ा बेचने आती है।

रविवार को एक युवक वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने लड़की की मांग में सिंदूर जैसी सामग्री डालने का प्रयास किया और इसके बाद भागने लगा। युवक की इस हरकत पर लड़की ने शोर मचाया।

आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग जुट गए और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे करीब 50 गज की दूरी पर स्थित मथुरापुर थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना के बाद लड़की रोते-बिलखते अपने स्वजन के साथ थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। स्वजन ने उसके माथे से सामग्री साफ कराई।

घटना के बाद हाट परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही।हल्ला होने के वजह से पहले सभी सिंदूर ही समझ रहे थे। बाद में रंग होने की बात स्पष्ट हुई। वहीं युवक के विक्षिप्त होने की बात सामने आने पर सभी शांत हो गए।

यह भी पढ़ें- वे दिन भी क्या दिन थे, बैलगाड़ी से मुजफ्फरपुर का मेला देखने आते थे लोग और छाता चौक पर गूंजती थी कव्वाली

यह भी पढ़ें- पटना के अटल पथ पर स्कॉर्पियो ने सात युवकों को कुचला, नौवीं के छात्र दीपक की मौत; छह घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।