Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर में दो दिन से लापता किशोर बरामद, पांच हिरासत में; आक्रोशित भीड़ ने पुलिस वाहन तोड़ा

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 05:16 PM (IST)

    समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी में दो दिन से लापता 17 वर्षीय किशोर अविनाश सिंह को पुलिस ने चकसलेम गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। इस दौरान पांच लोगों को हि ...और पढ़ें

    क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन। फोटो: जागरण

    क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन। फोटो: जागरण 

    संवाद सहयोगी, शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर)। Samastipur Crime: समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता 17 वर्षीय किशोर को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सकुशल बरामद कर लिया।

    किशोर को चकसलेम गांव के एक घर से शुक्रवार दोपहर बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, आरोपितों के भागने की कोशिश से नाराज भीड़ ने पुलिस वाहन पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

    चकसलेम गांव के घर से मिला किशोर

    पुलिस के अनुसार, हसनपुर सूरत निवासी अखिलेश सिंह का 17 वर्षीय पुत्र अविनाश सिंह दो दिनों से घर से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने चकसलेम गांव स्थित नवीन कुंवर के घर में छापेमारी की, जहां से अविनाश को सकुशल बरामद कर लिया गया।

    इस मामले में नवीन कुंवर की पत्नी प्रिया, उसके पुत्र बादल कुमार, दीपू कुमार समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    पूछताछ में सामने आई यह बात

    डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी और थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि अविनाश स्वयं बादल और दीपू के साथ उनके घर गया था और पिछले दो दिनों से वहीं रह रहा था।

    किशोर ने पुलिस को बताया कि इस दौरान वह लोदीपुर गांव जुआ खेलने भी जाता था। उसका यह भी आरोप है कि घर निर्माण के लिए महनार बाजार में चांदी का जेवर गिरवी रखकर लाए गए 20 हजार रुपये बादल और दीपू ने उससे छीन लिए।

    खबरें और भी

    पहले भी शराब कांड में जेल जा चुका 

    पुलिस ने बताया कि नवीन कुंवर के परिवार के सदस्यों पर वर्ष 2024 में शराब बेचने, शराब का भंडारण करने और जहरीली शराब पिलाने से हुई मौत के मामले में कार्रवाई हुई थी। उस मामले में मुन्नी देवी और उनके पुत्र बादल को जेल भेजा गया था। हाल ही में दोनों जेल से बाहर आए थे।

    भीड़ ने किया पथराव, पुलिस वाहन में तोड़फोड़

    पुलिस के अनुसार, किशोर की बरामदगी से पहले घर के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे। आरोप है कि मुन्नी देवी और उनके पुत्रों ने भीड़ पर पथराव किया तथा पिस्टल लहराकर लोगों को डराने का प्रयास किया।

    पुलिस ने जब उन्हें हिरासत में लिया तो दोनों पुत्र भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और दोबारा पुलिस के हवाले कर दिया।

    आरोपितों के पुलिस की मौजूदगी में भागने की कोशिश से नाराज भीड़ ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ कर उसका शीशा तोड़ दिया।

    घर पर ताला, पुलिस बल तैनात

    घटना के बाद पुलिस ने नवीन कुंवर के घर को सील करते हुए ताला लगा दिया है। मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि जांच प्रभावित न हो और किसी प्रकार के साक्ष्य से छेड़छाड़ न की जा सके।

    पुलिस का कहना है कि बरामद किशोर और हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।