Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर में 2 दिन से लापता युवक की बाइक और खून से सने कपड़े मिले, हत्या की आशंका; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 10:40 AM (IST)

    समस्तीपुर के हसनपुर में दो दिन से लापता 18 वर्षीय युवक राजेश कुमार की बाइक और खून से सने कपड़े मिलने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका ...और पढ़ें

    इसी झाड़ी में मिली बाइक व खून से साना कपड़ा। फोटो जागरण

    इसी झाड़ी में मिली बाइक व खून से साना कपड़ा। फोटो जागरण

    HighLights

    1. समस्तीपुर में 18 वर्षीय युवक दो दिन से लापता।

    2. युवक की बाइक, खून से सने कपड़े बरामद।

    3. ग्रामीणों ने हत्या की आशंका पर सड़क जाम की।

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में हसनपुर थाना क्षेत्र के मरांची उजागर गांव से दो दिन पूर्व से लापता 18 वर्षीय युवक की बाइक व खून से लथपथ कपड़े मिलने से सनसनी फैल गई है।

    युवक की हत्या कर शव गायब कर देने की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह हसनपुर बाजार के सुभाष व गांधी चौक पर बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया। इससे बाजार के सभी मार्गो पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

    बताया गया है कि मरांची उजागर ग्राम निवासी शंकर साहु के 18 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार सोमवार की शाम करीब 5.30 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर बाजार के लिए निकला था।

    देर रात तक घर वापस नहीं आने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। कोई अता पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने गायब युवक के मोबाइल लोकेशन की जांच की तो अंतिम लोकेशन भारद्वाज महा विद्यालय सकरपुरा हसनपुर के निकट मिला।

    उसी लोकेशन के आधार पर पुलिस व स्वजन पहुंचे तो एक बांसबाड़ी में युवक की बाइक व खून से सना कपड़ा बरामद हुआ। आक्रोशित ग्रामीण खोजी कुत्ता और फारेनसिक टीम मांगने पर अड़े हुए हैं। पूरे बाजार में जाम है।

    यह भी पढ़ें- टोल प्लाजा पर कैशलेस हुआ टैक्स भुगतान: NH-30 पर बिना FASTag-UPI भी दे सकते हैं कैश

    यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार का कहर: आरा में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, एक की मौत

    खबरें और भी