विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेहा झा को 25 दिन बाद मिली बेल, बिहार जा रही ट्रेन से शराब तस्करी करने में हुई थी अरेस्ट

Published: Mon, 28 Sep 2026 02:43 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2026 02:58 PM (IST)

Bihar Liquor Smuggling AC Coach: समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में जेल में ...और पढ़ें

नेहा झा की फाइल फोटो।

नेहा झा की फाइल फोटो।

HighLights

  1. नेहा झा को समस्तीपुर शराब मामले में अदालत से जमानत मिली।

  2. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच से हुई थी गिरफ्तारी।

  3. पुलिस शराब के मुख्य स्रोत और नेटवर्क की जांच में जुटी है।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Neha Jha Liquor Case Bail Update: समस्तीपुर जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच से 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में गिरफ्तार नेहा झा को सोमवार को अदालत से जमानत मिल गई।

चार सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेजी गई नेहा लगभग 24 दिन बाद जेल से बाहर आएगी। हालांकि, इसी मामले में गिरफ्तार उसके बहनोई ईशान कुमार की जमानत अर्जी अब तक दाखिल नहीं की गई है।

Neha jha samastipur

एसी फर्स्ट से गिरफ्तारी

आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एच-1 कूपे से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई थी। इस मामले में नेहा झा और उसके बहनोई ईशान कुमार को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

Neha jha samastipur 1

तारीख टलने के बाद मिली बेल

नेहा झा की जमानत याचिका पर पूर्व में सुनवाई की तारीखें टलती रही थीं। सोमवार को समस्तीपुर न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए नियमित जमानत मंजूर कर ली। जमानत मिलने के बाद अब जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही उसकी रिहाई हो जाएगी।

Neha jha samastipur

बहनोई फिलहाल रहेगा जेल में

मामले के दूसरे आरोपी ईशान कुमार की ओर से अब तक कोर्ट में बेल पिटीशन दाखिल नहीं की गई है। जमानत अर्जी दाखिल न होने के कारण ईशान फिलहाल न्यायिक हिरासत में ही जेल में रहेगा।

नेहा झा केस की टाइम लाइन

  • 4 सितंबर 2026: समस्तीपुर जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कोच से लगभग 75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में नेहा झा और उनके बहनोई (ईशान कुमार) को गिरफ्तार किया गया।
  • 5 सितंबर 2026: पूछताछ के बाद नेहा को समस्तीपुर जेल की महिला सेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस दौरान उनके परिवार की पृष्ठभूमि की खूब चर्चा हुई।
  • 18 सितंबर 2026: समस्तीपुर विशेष उत्पाद (आबकारी) न्यायालय में नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन केस डायरी उपलब्ध न होने के कारण सुनवाई टल गई।
  • 24 सितंबर 2026: अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख तय थी, परंतु वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई एक बार फिर टल गई।
  • 28 सितंबर 2026: आखिरकार सुनवाई पूरी होने के बाद समस्तीपुर उत्पाद न्यायालय-2 ने नेहा झा की नियमित जमानत याचिका मंजूर कर ली और उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि, मामले से जुड़े अन्य सह-आरोपियों की न्यायिक प्रक्रिया और जांच अभी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- शराब तस्करी में समस्तीपुर जेल में बंद नेहा झा और ईशान ने मांगी जमानत, 19 सितंबर को होगी सुनवाई

यह भी पढ़ें- IPS वीणा कुमारी की SIT खंगालेंगी 'भौकाली मैडम' की कुंडली, ट्रेन से शराब तस्करी का नेटवर्क भी तोड़ेगी