विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिरंगा यात्रा में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का संकल्प, शान के लिए प्राण भी करेंगे न्योछावर

Published: Fri, 14 Aug 2026 09:17 PM (IST)

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने समस्तीपुर के पटोरी में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। उन्होंने तिरंगे की शान ...और पढ़ें

शुक्रवार को पटोरी की तिरंगा यात्रा में शामिल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय। फोटो: जागरण

शुक्रवार को पटोरी की तिरंगा यात्रा में शामिल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय। फोटो: जागरण

संवाद सहयोगी, शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर)। Nityanand Rai Tiranga Yatra: तिरंगे की रक्षा के लिए देश के हजारों रणबांकुरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। आज हम संकल्प लेते हैं कि तिरंगे की अस्मिता की रक्षा के लिए जरूरत पड़ी तो अपने प्राण भी न्योछावर कर देंगे, लेकिन इसकी शान पर आंच नहीं आने देंगे।

ये बातें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को पटोरी में तिरंगा यात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

गृह राज्य मंत्री मोहिउद्दीननगर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और उसका नेतृत्व करते हुए पटोरी पहुंचे।

यहां सबसे पहले उन्होंने शहीद भगत सिंह चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पटोरी बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा के बाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सभागार में सभा का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा यात्रा के उद्देश्य और देशभक्ति से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भी लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने की। विधायक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगे की पहचान अब विश्व स्तर पर और समृद्ध हुई है। वह दिन दूर नहीं, जब भारत का परचम पूरी दुनिया में लहराएगा।

मौके पर हाजीपुर विधायक अवधेश कुमार सिंह, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, विधान पार्षद डा. तरुण कुमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, जिलाध्यक्ष शशिधर झा, सुशील चौधरी, राम भवन चौधरी, राजीव कुमार मिश्रा, मनोरंजन मोदीन, मनोज मांझी, अजय कुमार चौधरी, राम यतन राय, संजय कुमार उर्फ राजू चौधरी, रामचंद्र चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार गुप्ता और विजय राय सहित अन्य मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।