Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update : समस्तीपुर से चंपारण तक तेज हवा और बारिश का अलर्ट, इन जिलों में वज्रपात की संभावना

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 06:00 AM (IST)

    उत्तर बिहार के कई जिलों में अगले चार दिनों तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना है, जिसमें समस्तीपुर और चंपारण जैसे जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने क ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. उत्तर बिहार में चार दिन तक बारिश और वज्रपात की संभावना।

    2. समस्तीपुर, चंपारण सहित छह जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट।

    3. किसानों को धान रोपाई और जल संरक्षण की सलाह दी गई।

    संवाद सहयोगी, पूसा (समस्तीपुर)। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले चार दिनों के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग ने मौसम वैज्ञानिक डा. ए सत्तार के अनुसार 19 एवं 20 जुलाई के आसपास समस्तीपुर, बेगूसराय, सिवान, सारण, वैशाली तथा पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

    इन जिलों के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उक्त जिलों में दोनों दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

    वहीं उत्तर बिहार के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

    मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्वी दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना व्यक्त की गई है। किसानों को भी मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर कृषि कार्य करने की अपील की गई है।

    दिन में धूप, कहीं-कहीं छिटपुट बारिश

    मुजफ्फरपुर । पिछले कई दिनों की बारिश के बाद शुक्रवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दिन में धूप निकली। अगले चार दिन के मौसम पूर्वानुमान में मानसून सक्रिय रहेगा। मेध गर्जन के साथ बारिश होगी।

    डा.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र ने अगले पांच दिन के मौसम पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

    पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 35 व न्यूनतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह में सापेक्षिक आर्द्रता 80 से 85 व दोपहर में 65 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है।

    खबरें और भी

    वहीं दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वरीय मौसम विज्ञानी डा.ए. सत्तार ने किसानों को सलाह दी है कि संभावित वर्षा का लाभ उठाते हुए धान की रोपाई शीघ्र पूरी करें।

    रोपाई के समय प्रति हेक्टेयर 25 से 30 किलोग्राम नाइट्रोजन, 40 किलोग्राम फास्फोरस, 30 किलोग्राम पोटाश व 25 किलोग्राम जिंक सल्फेट का प्रयोग करें।

    खेतों की मजबूत मेड़ बनाकर वर्षा जल का संरक्षण करने की भी सलाह है। कहा कि ऊंची भूमि पर रागी व अन्य मोटे अनाज, दलहनी फसलों तथा सब्जियों की खेती के लिए भी यह समय उपयुक्त है।