Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update : उत्तर बिहार में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, तेज हवा भी चलेगी

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 11:01 PM (IST)

    उत्तर बिहार में अगले चार दिनों तक गरज-चमक और तेज हवा के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने किसानों को ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। (फोटो-AI)

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। (फोटो-AI)

    HighLights

    1. उत्तर बिहार में अगले चार दिन भारी बारिश का अनुमान।

    2. गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट।

    3. किसानों को धान और खरीफ फसलों की बुवाई की सलाह।

    संवाद सहयोगी, पूसा (समस्तीपुर)। उत्तर बिहार में अधिकांश स्थानों पर अगले चार दिनों में गरज चमक व तेज हवा के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

    डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. ए सत्तार के अनुसार 1 जुलाई से 3 जुलाई तक अधिकांश क्षेत्र में वज्रपात तेज हवा एवं मध्यम वर्षा हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

    इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बेगूसराय जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    मौसम विभाग के द्वारा मंगलवार का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग तीन डिग्री एवं न्यूनतम तापमान सामान से 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी का बताना है कि इस दौरान 12 से 18 किलोमीटर की रफ्तार से पूरबा हवा चल सकती है।

    विज्ञानियों ने किसानों को सलाह दी है कि निचली जमीन में वर्षा जल का उपयोग कर खरीद धान की रोपनी प्रारंभ कर सकते हैं। मध्यम अवधि वाली धान की किस्म राजेंद्र नीलम, राजेंद्र भगवती, राजेंद्र सरस्वती एवं राजेंद्र श्वेता की नर्सरी में बीज गिराने का कार्य जारी रखें। खरीफ तिल की बुवाई का उपयुक्त समय चल रहा है। खरीफ मक्का की बुवाई जल्द से जल्द समाप्त करें।

    बारिश ने और घटाई गर्मी की तपिश, दिन का पारा 30.6 डिग्री पर पहुंचा

    समस्तीपुर । जिले में मानसून अब धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगा है। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली।

    खबरें और भी

    पिछले कुछ दिनों से लगातार बदल रहे मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस का एहसास भी बना रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    अधिकतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। तापमान में आई इस गिरावट ने लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत दिलाई।

    दिन में हुई हल्की बारिश के कारण मौसम अपेक्षाकृत खुशनुमा बना रहा। शहर में रुक-रुककर फुहारें पड़ती रहीं, जबकि कई ग्रामीण इलाकों में इससे अधिक वर्षा होने की सूचना मिली।

    हालांकि मौसम सुहाना होने के बावजूद हवा में नमी अधिक रहने से उमस पूरी तरह खत्म नहीं हुई। बारिश थमते ही चिपचिपी गर्मी का एहसास होने लगा, जिससे लोगों को पंखे और कूलर का सहारा लेना पड़ा।

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। यदि यह सिलसिला जारी रहा तो जिले में तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा और गर्मी का असर और कम होगा।