Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मछली दाना की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बिहार में कूरियर से भेजी गई 314 लीटर शराब

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 10:10 AM (IST)

    समस्तीपुर में मुफस्सिल पुलिस ने अमेजन के डिलीवरी ऑफिस पर छापा मारकर शराब की बड़ी खेप पकड़ी। मछली दाना की आड़ में 20 प्लास्टिक बाल्टियों में 252 लीटर ब ...और पढ़ें

    शराब की खेप की डिलीवरी। फोटो जागरण

    शराब की खेप की डिलीवरी। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शनिवार को ई-कॉमर्स कंपनी (ऑनलाइन शापिंग कंपनी) के डिलीवरी सर्विस पार्सल पार्टनर विंग के आफिस में छापा मारकर शराब की खेप बरामद की।

    यहां मछली दाना की बुकिंग की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। इस संबंध में तीन लोगों पर प्राथमिकी की गई है।

    शराब की यह खेप शराब कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा पंचायत भवन के समीप वीरेंद्र कुमार के यहां डिलीवर होनी थी। इसे प्लास्टिक की 20 बाल्टियों में पैक किया गया था।

    जितवारपुर स्थित वेयर हाउस में पार्सल से शराब की गंध आने के बाद कूरियर कंपनी ने इसकी सूचना ई-कॉमर्स कंपनी के प्रतिनिधि और पुलिस को दी।

    पार्सल खोला तो पुलिस के उड़े होश

    मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्सल को खोला तो होश उड़ गए। बोरे के भीतर प्लास्टिक की बाल्टी में मछली दाना की जगह शराब भरी थी। पुलिस टीम ने एक-एक कर सभी 20 बंद पैकेट को खोलकर देखा और जब्त कर लिया। कुल 252 लीटर बीयर और 62 लीटर अंग्रेली शराब मिली।

    यह भी पढ़ें- बिहार में अब नहीं लगाना पड़ेगा थाने का चक्कर, घर बैठे मिलेंगी FIR से लेकर पुलिस वेरीफिकेशन तक कई सेवाएं

    बोतलों को बाल्टी के अंदर रखकर उसे जूट के बोरे से इस तरह पैक किया गया था कि पता नहीं चल सके। इस दौरान एक पैकेट से शराब जैसी महक आने पर कूरियर कर्मी ने टीम लीडर को सूचना दी।

    मुंबई से भेजा गया था पार्सल

    जांच में पता चला कि मुंबई के रहने वाले सेलर आदर्श कुमार और गुंजेश कुमार ने यह पार्सल रांची से भेजा था। इसकी सप्लाई वीरेंद्र कुमार को होनी थी। इन तीनों के खिलाफ कूरियर कंपनी के चैनल टीम लीडर केशव कुनाल सिन्हा ने प्राथमिकी कराई है।

    एफआइआर में मोबाइल नंबर और पैन कार्ड की जानकारी भी कंपनी ने पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि शराब जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    ऑनलाइन शापिंग साइट का उपयोग कर शराब मंगाना कानून का गंभीर उल्लंघन है। इस नेटवर्क को खंगालने का काम जारी है। कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि  यह उत्पाद Amazon पर बेचा या खरीदा नहीं गया था, बल्कि एक थर्ड-पार्टी seller ने डिलिवरी के लिए Amazon Shipping सेवा का इस्तेमाल किया था

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गश्ती पुलिस जीप को गोपालगंज में ट्रक ने मारी टक्कर, पलटी गाड़ी; तीन जवान घायल