विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10वीं पास के लिए रेलवे में कमाई का सुनहरा मौका, समस्तीपुर, नरकटियागंज में टिकट फैसिलिटेटर भर्ती

Published: Fri, 30 Oct 2026 04:49 PM (IST)

Railway Ticket Facilitator: समस्तीपुर और नरकटियागंज स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) के संचालन के लिए टिकट फैसिलिटेटरों की ...और पढ़ें

इससे टिकट काउंटरों की लंबी कतारों से छुटकारा और आसानी से जनरल व प्लेटफॉर्म टिकट उपलब्ध कराना संभव हो सकेगा। इंटरनेट मीडिया

इससे टिकट काउंटरों की लंबी कतारों से छुटकारा और आसानी से जनरल व प्लेटफॉर्म टिकट उपलब्ध कराना संभव हो सकेगा। इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. समस्तीपुर, नरकटियागंज स्टेशनों पर ATVM फैसिलिटेटर बहाली शुरू।

  2. 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन, 20 नवंबर अंतिम तिथि।

  3. कमीशन-आधारित कमाई, यात्रियों को मिलेगी लंबी कतारों से मुक्ति।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Railway Ticket Facilitator: समस्तीपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।

मंडल के प्रमुख समस्तीपुर जंक्शन और नरकटियागंज स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) के संचालन के लिए टिकट फैसिलिटेटरों की बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट काउंटरों की लंबी कतारों से छुटकारा दिलाना और उन्हें आसानी से जनरल व प्लेटफॉर्म टिकट उपलब्ध कराना है।

रेलवे की इस योजना से स्थानीय युवाओं और योग्य उम्मीदवारों के लिए रोजगार का एक नया द्वार खुला है, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 20 नवंबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10वीं पास कर सकेंगे आवेदन

टिकट फैसिलिटेटर के रूप में जुड़ने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं) पास निर्धारित की गई है। इस बहाली प्रक्रिया में आम नागरिकों के साथ-साथ सेवानिवृत्त रेलकर्मी और उनके पुत्र भी आवेदन करने के पात्र होंगे।

रेलवे के नियमानुसार चयन प्रक्रिया में स्थानीय आवेदकों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। यदि किसी एक पद के लिए निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो पारदर्शी तरीके से लॉटरी सिस्टम के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

होगी कमाई की व्यवस्था

रेलवे के नियमों के मुताबिक, इन फैसिलिटेटरों को कोई निश्चित मासिक वेतन नहीं दिया जाएगा, बल्कि उनकी कमाई पूरी तरह से काम और बिक्री पर आधारित होगी।

चयनित फैसिलिटेटरों को रेलवे की ओर से पंजीकृत स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। एटीवीएम के जरिए यात्रियों को टिकट दिलाने और स्मार्ट कार्ड के प्रत्येक रिचार्ज पर फैसिलिटेटरों को 3 प्रतिशत की आकर्षक प्रोत्साहन (कमीशन) राशि दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे के आधिकारिक ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 को शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। इस योजना से न केवल यात्रियों को काउंटर पर लगने वाली भीड़ से निजात मिलेगी, बल्कि बेरोजगार युवाओं को भी रेलवे के साथ जुड़कर स्व-रोजगार का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर रेल मंडल के 7 स्टेशनों पर एटीवीएम संचालन के लिए होगी भर्ती, 30 दिसंबर तक आवेदन

यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा पर दो नए टिकट काउंटर और चार-पांच एटीवीएम लगेंगे, रांची स्टेशन का साउथ गेट दिसंबर तक होगा तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।