समस्तीपुर के रोसड़ा में 4 साल की बच्ची से हैवानियत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रोसड़ा में एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ और हैवानियत की घटना सामने आई है, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी रितेश कुमार को पकड़कर पुलिस के ...और पढ़ें
-1784653364376_m.webp)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
रोसड़ा में चार वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ की घटना।
आरोपी रितेश कुमार को लोगों ने पुलिस को सौंपा।
दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज।
संवाद सूत्र, रोसड़ा। थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ व हैवानियत की शर्मनाक घटना सामने आई है। शर्मनाक घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़कर रोसड़ा पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी रितेश कुमार (25) थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी उमेश महतो का पुत्र है। मासूम की मां द्वारा दर्ज प्राथमिकी में आरोपी को अपने पति का मित्र बताया है।
घटना का समय रविवार की संध्या 7.30 बजे बताते हुए कहा है कि घर के निकट ही पति के मोटरसाइकिल गैरेज पर 4 वर्षीय अबोध खेल रही थी।
उसी समय आरोपी पहुंचा और पति को नहीं देख गैरेज पर बैठ गया। वह मोबाइल चला रहा था और बगल में ही बच्ची बैठी थी। मां निश्चिंत होकर खाना बनाने चली गई।
कुछ ही देर में बेटी के जोर से चिल्लाने की आवाज पर वह बाहर निकली तथा मामला को समझते ही हल्ला कर आसपास के लोगो को जुटा ली।
घिनौनी हरकत की जानकारी मिलते ही आक्रोशित लोगो ने उसे कब्जा में कर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।