यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Samastipur News: शराब माफिया को छुड़ाने की कोशिश RPF इंस्पेक्टर को पड़ी भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
दलसिंहसराय पुलिस ने शराब कारोबारी साला को छुड़ाने आए आरपीएफ इंस्पेक्टर जीजा को गिरफ्तार किया। जीजा उसकी बहन मां और एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया। उन ...और पढ़ें

HighLights
- महाराष्ट्र में आरपीएफ इंस्पेक्टर हैं शराब धंधेबाज का जीजा पोरस, जीजा सहित चार गिरफ्तार
- महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप
संवाद सहयोगी, दलसिंहसराय (समस्तीपुर)। दलसिंहसराय थाना पुलिस ने शराब मामले में गिरफ्तार साला को छुड़ाने पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर जीजा को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर के साथ आए आरोपी शराब धंधेबाज की बहन, मां और एक अन्य को भी गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
शराब धंधेबाज मनोरंजन झा की गिरफ्तारी
डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात में दलसिंहसराय थानाध्यक्ष मो. इरशाद अहमद के साथ शराब को लेकर दर्ज कांड संख्या 373/24 में आरोपी शहर के मालगोदाम रोड के चकलोकमान वार्ड 26 स्थित दिलीप झा के पुत्र मनोरंजन झा की गिरफ्तारी को गई थी।
पुलिस टीम के साथ किया गया दुर्व्यवहार
आरोपी की मां मधु देवी और बहन वर्षा कुमारी द्वारा घंटों घर का दरवाजा नहीं खोला गया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। घंटों प्रयास के बाद आरोपी मनोरंजन झा को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
इस दौरान मनोरंजन की बहन वर्षा कुमारी, मां मधु देवी, बेगूसराय जिला के मंसूरचक थाना क्षेत्र के अहियापुर निवासी नवल किशोर चौधरी के पुत्र पोरस कुमार जो आरोपी मनोरंजन झा का जीजा है उसके द्वारा आरोपित को छुड़ाने का प्रयास किया गया।
खबरें और भी
महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ हाथापाई
पोरस कुमार और उसके साथ आए बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा गांव निवासी विजय चौधरी के पुत्र सुजीत कुमार द्वारा गिरफ्तार मनोरंजन झा को जबरन छुड़ाने के उद्देश्य से महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ हाथापाई के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
इतना ही नहीं सरकारी कर्मी होते हुए भी सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और आरोपी को छुड़ाने का भी प्रयास किया गया।

गिरफ्तार आरपीएफ इंस्पेक्टर जीजा।
इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
इस घटना के दौरान आरोपी मनोरंजन झा की बड़ी बहन सहित अज्ञात दो लोगों को आरोपी बनाया गया है। घटना के दौरान थाना पर मौजूद थे लेकिन मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें
Muzaffarpur News: गोलियों की गूंज से दहला मुजफ्फरपुर, JDU नेता पप्पू सिंह के घर पर अंधाधुंध फायरिंग