Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर में तिरहुत मुख्य नहर के दोनों ओर बनेगा 4 किमी लंबा सर्विस रोड, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 05:45 PM (IST)

    Bihar Water Resources Department: जल संसाधन मंत्री के निर्देश पर विभागीय टीम ने समस्तीपुर की तिरहुत मुख्य नहर का निरीक्षण किया। नहर के दोनों किनारों प ...और पढ़ें

    अधिकारियों ने विभिन्न पहुलुओं पर चर्चा की। फोटो: जागरण

    अधिकारियों ने विभिन्न पहुलुओं पर चर्चा की। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. समस्तीपुर में तिरहुत मुख्य नहर पर सेवा पथ।

    2. ग्रामीणों और कर्मचारियों को आवागमन में सहूलियत।

    3. नए पुल, ह्यूम पाइप से जल निकासी में सुधार।

    संवाद सहयोगी, सरायरंजन (समस्तीपुर)। Samastipur Tirhut Main Canal: जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के निर्देश पर विभागीय टीम ने शुक्रवार को सरायरंजन क्षेत्र से गुजरने वाली तिरहुत मुख्य नहर का स्थल निरीक्षण किया।

    इस दौरान अधिकारियों ने नहर के दोनों किनारों पर प्रस्तावित सेवा पथ के निर्माण को लेकर स्थल की स्थिति का जायजा लिया। विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंताओं की टीम ने उदापट्टी और मुसरीघरारी से लेकर गंगापुर तक करीब तीन से चार किलोमीटर की लंबाई में निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई।

    आवागमन में होगी सहूलियत

    अधिकारियों ने नहर की चौड़ाई, किनारे की उपलब्ध भूमि और स्थानीय लोगों की सुविधा समेत कई प्रमुख बिंदुओं को चिह्नित किया। अधिकारियों के अनुसार नहर के दोनों तरफ सर्विस रोड बनने से आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में काफी आसानी होगी। इसके साथ ही नहर की नियमित देखरेख के लिए विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों को भी वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।

    पुल और ह्यूम पाइप

    इसी क्रम में अधिकारियों की टीम ने सरायरंजन से सटे ताजपुर प्रखंड के फतेहपुरवाला पंचायत में भी स्थल का विस्तृत जायजा लिया। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो स्थानों पर नए पुल निर्माण की आवश्यकता महसूस की गई।

    जल निकासी की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक स्थानों पर ह्यूम पाइप लगाने को लेकर भी अधिकारियों ने जगह का चुनाव किया।

    ग्रामीणों को मिलेगी राहत

    स्थानीय ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को जल निकासी और आवागमन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी देते हुए निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की।

    सेवा पथ, अतिरिक्त पुल और ह्यूम पाइप के निर्माण की इस पहल से क्षेत्र के लोगों को आने वाले दिनों में आवागमन और जलजमाव से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    खबरें और भी