Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर में बारात से लौट रहे युवकों को बस ने कुचला, हादसे में दो की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

    Updated: Mon, 11 May 2026 09:37 AM (IST)

    समस्तीपुर के जितवारपुर में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने बारात से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। ...और पढ़ें

    बारात से लौट रहे युवकों को बस ने कुचला

    बारात से लौट रहे युवकों को बस ने कुचला

    HighLights

    1. समस्तीपुर में बस ने बाइक सवार युवकों को कुचला।

    2. बारात से लौट रहे दो युवकों की मौके पर मौत।

    3. एक युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना के जितवारपुर सपना मोड़ के समीप सोमवार की अल सुबह एक सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई। सभी एक बारात में शामिल होने बाद में घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को पीछे से कुचल डाला। हादसे में बाइक पर सवार दो की मौत हो गई, जबकि एक जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। 

    मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना के अकबरपुर के बेचन दास के पुत्र मिथुन कुमार और भुवनेश्वर राय के पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में हुई। जबकि, जख्मी राकेश का इलाज जारी है। सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई है। 

    बारात में शामिल होने बाद लौट रहे थे घर

    बताया गया कि बस और बाइक सवार दोनों बारात में शामिल होने बाद में वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को पीछे से कुचल डाला। घटना के बाद में चालक मौके से फरार हो गया। 

    सभी को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि, एक की गंभीर हालत को देख रेफर कर दिया गया। स्वजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

    खबरें और भी

    आक्रोशित लोगों ने बस में की तोड़फोड़

    घटना से आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ भी की है। सामने का शीशा आदि क्षतिग्रस्त कर दिया है। बाइक पर बस चढ़ने से बाइक के परखच्चे उड़ गए है। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। दोनों युवक की मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों के बीच कोहराम मचा है। 

    थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है। घटना की प्राथमिकी यातायात पुलिस द्वारा दर्ज की जाएगी।