Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर में साइकिल सिखाने के बहाने मासूम की हत्या, बोरे में मिला शव; सड़क जाम कर ग्रामीणों का हंगामा

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 02:27 PM (GMT+05:30)

    कल्याणपुर के भगीरथपुर गांव में एक मासूम बच्ची की हत्या कर शव बोरे में छिपाया गया। साइकिल सिखाने के बहाने आरोपी ने बच्ची को मारा, ग्रामीणों ने सड़क जाम ...और पढ़ें

    साइकिल सिखाने के बहाने मासूम की हत्या

    साइकिल सिखाने के बहाने मासूम की हत्या

    HighLights

    1. कल्याणपुर में मासूम बच्ची की हत्या से इलाके में सनसनी।

    2. साइकिल सिखाने के बहाने आरोपी ने बच्ची को ले जाकर मारा।

    3. शव बोरे में मिला, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

    जागरण संवाददाता, कल्याणपुर (समस्तीपुर)। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भगीरथपुर गांव में सोमवार की रात एक मासूम बच्ची की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि हत्या के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को बोरे में बंद कर अपने घर के पीछे छिपाकर रख दिया और मौके से फरार हो गया। 

    घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया। 

    आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इधर, मंगलवार की सुबह घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुक्तापुर मोइन के समीप समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा सड़क पर उतर आए तथा आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करने लगे। 

    लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। सड़क पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है और पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 

    खबरें और भी

    हत्या ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि बच्ची की निर्मम हत्या ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। 

    आरोपी घर छोड़कर फरार 

    बताया गया कि आरोपी गांव के ही विरेंद्र महतो ने उसे साइकिल सिखाने का बहाना कर दोपहर के समय अपने साथ ले गया। बाद बच्ची घर नहीं लौटी। रात होते ही स्वजन भड़क उठे। सभी उसके घर पहुंचे। जहां आरोपी घर छोड़कर फरार मिला। घर में खोजबीन के दौरान घर के पीछे एक बोरा में बच्ची मृत अवस्था में मिली। 

    सूचना पर डीएसपी टू संजय कुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।