विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोचिंग के नाम पर दरिंदगी: बिहार में शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, साथी टीचर ने बनाया वीडियो; FIR दर्ज

Published: Tue, 04 Aug 2026 02:16 PM (IST)

समस्तीपुर के विभूतिपुर में एक कोचिंग शिक्षक पर छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का ...और पढ़ें

शादी का झांसा देकर छात्रा से कोचिंग में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी धमकी

शादी का झांसा देकर छात्रा से कोचिंग में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी धमकी

HighLights

  1. कोचिंग शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप।

  2. शादी का झांसा देकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो।

  3. पीड़िता की मां ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

संवाद सहयोगी, विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक कोचिंग संस्थान के शिक्षक पर छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोप है कि आरोपित ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर प्रसारित करने की धमकी दी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पिता के मोबाइल और अन्य मोबाइल पर 17 जुलाई को अश्लील फोटो भेजा। इस संबंध में लड़की की मां ने महिला थाना समस्तीपुर में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री करीब दो वर्ष पूर्व आरोपित शिक्षक के कोचिंग संस्थान में 10वीं की पढ़ाई करती थी। शिक्षक छुट्टी के बाद बहला-फुसलाकर शाम को रोक लेता था।

विगत 15 अप्रैल 2026 को शाम में कोचिंग से अन्य छात्रों के जाने के बाद आरोपित ने शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपित ने इस घिनौनी करतूत का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और उसके बल पर पीड़िता को मुंह खोलने पर बदनाम करने की धमकी देने लगा।

लोक-लज्जा और डर के कारण छात्रा सहमी हुई थी। कहा है उसके पति पटना में मजदूरी करते हैं। दसवीं पास करने के बाद उसकी पुत्री पटना चली गई। जब पटना से लौटी तो पुनः फोन पर धमकी देकर बुला लिया और नशीला पदार्थ पिलाकर फिर दुष्कर्म किया।

एक अन्य शिक्षक के सहयोग से फिर वीडियो बना लिया और यौन शोषण करता रहा। पीड़िता की मां ने महिला थानाध्यक्ष से आरोपित शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।