बिहार: पड़ोसी से इश्क करने पर मां-बाप बने कातिल, 17 साल की बेटी की गला दबाकर की हत्या; नदी में फेंका शव
समस्तीपुर के मुकुंदपुर में एक बेटी को पड़ोस के युवक से प्रेम करने पर उसके माता-पिता ने गला दबाकर मार डाला। हत्या के बाद शव को प्लास्टिक की बोरी में बा ...और पढ़ें

पड़ोसी से इश्क करने पर मां-बाप बने कातिल
HighLights
बेटी ने युवक से प्रेम किया, माता-पिता ने गला दबाकर हत्या की।
शव को प्लास्टिक की बोरी में बांधकर वाया नदी में फेंका गया।
माता-पिता घर छोड़कर फरार, पुलिस कर रही है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी।
संवाद सहयोगी, शाहपुर पटोरी। बाप-बेटी का रिश्ता एक बार फिर कलंकित हुआ। बेटी ने जब पड़ोस के एक युवक से प्रेम किया तो उसके मां-बाप ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसके शव को प्लास्टिक की बोरी में बांधकर वाया नदी में फेंक दिया।
वाया नदी से जब सड़ा हुआ शव बरामद हुआ और उसकी पहचान हुई तो उसके मां-बाप घर छोड़कर फरार हो गए। यहां तक कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चौकीदार को ले जाना पड़ा। शव इस कदर सड़ गया कि उसका पोस्टमार्टम समस्तीपुर में नहीं हो सका और उसे दरभंगा ले जाना पड़ा।
मामले का खुलासा चौकीदार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी तथा एफएसएल की टीम के द्वारा मामले की हो रही जांच से हुआ। इमनसराय के चौकीदार चितरंजन पासवान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इसमें कहा गया है कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, पटोरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर निवासी लखन राय एवं दौलत देवी की बेटी दीपा कुमारी (17) पड़ोस के किसी युवक के साथ प्रेम करती थी और वह उसी से शादी करना चाहती थी।
इसका विरोध उसके मां-पिता करते थे। जब दीपा अपनी बात पर अड़ी रही तब उसके मां-बाप ने कुछ अन्य लोगों के साथ अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए उन लोगों ने दीपा की शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर वाया नदी में फेंक दिया।
खबरें और भी
चौकीदार ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उसे आसपास के लोगों से मालूम हुआ कि घटना की रात उसके घर से चीखने और चिल्लाने की आवाज आ रही थी। बाद में कुछ लोगों ने संदेहास्पद स्थिति में बोरा में उसे देर रात ले जाते भी देखा।
दर्ज प्राथमिक में यह भी जिक्र किया गया है कि बुधवार की सुबह जब वाया नदी में शव मिलने की सूचना उसके मां-बाप को प्राप्त हुई तो घर में ताला बंद कर सभी फरार हो गए।
इधर, एफएसएल की टीम ने जांच के पश्चात यह बताया है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। ज्ञात हो कि बुधवार की सुबह पटोरी थाना क्षेत्र के गोरगामा वाया नदी घाट पर बोरी में बंद इस युवती का शव मिली और स्थानीय लोगों की भीड़ ने उसे पहचान लिया था।
उसके मां-बाप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा सघन छापामारी की जा रही है। दर्ज प्राथमिकी में मां-बाप के अतिरिक्त अन्य कई अज्ञात लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया है।